Digit.in

बाबा निराला के साथ जपनाम-जपनाम के लिए हो जाएं तैयार! Aashram 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें सबकुछ

बाबा निराला के साथ जपनाम-जपनाम के लिए हो जाएं तैयार! Aashram 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें सबकुछ

Aashram 4 का इंतजार फैन्स को लंबे समय है. इस सीरीज को पहले दिसंबर 2024 में ही रिलीज होने के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन, अफसोस फैन्स का इंतजार लंबा खींच गया. ऐसे में आप भी जानना चाह रहे होंगे Aashram 4 को लेकर क्या नया अपडेट आया है और कब तक आ सकती है यह सीरीज.

यहां पर आपको Aashram 4 के बारे में सब कुछ बता रहे हैं जो आपको जानना चाहिए. इससे आपके लिए साफ हो जाएगा, आप इस सीरीज को कब तक देख पाएंगे. Aashram 4 को लेकर इसके डायरेक्टर प्रकाश झा ने कई बात शेयर की है. उन्होंने एक इंटरव्यू में काफी कुछ साफ कर दिया.

आपको बता दें कि प्रकाश झा ने बताया है कि Aashram 4 के लिए अभी आपको फिलहाल इंतजार करना होगा. लेकिन, Aashram के 5 एपिसोड की एक सीरीज जल्द आने वाली है. इस सीरीज को Amazon MX Player पर स्ट्रीम किया जाएगा. आप इस 5 एपिसोड वाली सीरीज को Aashram 3.5 या Aashram 3 पार्ट 2 कह सकते हैं.

Aashram 3 में थे 10 एपिसोड

Aashram 4 से पहले आपको Aashram 3 में 10 एपिसोड देखने को मिले थे. हालांकि, सीरीज की कहानी अधूरी छूट गई थी. जिसकी वजह से दर्शक इस सीरीज के अगले पार्ट का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं. प्रकाश झा ने साफ किया है कि Aashram 3 के लिए टोटल 15 एपिसोड शूट किए गए थे. लेकिन, लोगों के सामने पहले पार्ट के तौर पर 10 एपिसोड ही पेश किए गए.

जल्द स्ट्रीम होंगे 5 एपिसोड

अब आने वाले कुछ समय में इसके बाकी के 5 एपिसोड को भी स्ट्रीम किया जाएगा. इसको Aashram 3.5 कहा जा सकता है. हालांकि, यह 5 एपिसोड वाली सीरीज कब तक आएगी इसकी टाइमलाइन उन्होंने शेयर नहीं की है. हालांकि, उन्होंने इशारा दिया है कि इस साल के शुरूआत में ही हम इस सीरीज को देख सकते हैं.

Aashram 4 को लेकर उन्होंने बताया कि इसकी शूटिंग होनी बाकी है. हालांकि, स्क्रिप्टिंग पर काफी काम हो चुका है. Aashram 4 की कहानी लोगों को चौंका देगी. लेकिन, इस सीरीज को अगले साल रिलीज किया जा सकता है. प्रकाश झा ने बताया कि Aashram के नए सीजन को लेकर Amazon MX Player ने दिलचस्पी दिखाई है. इस वजह से इसके आगे के सीजन भी आते रह सकते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles