Digit.in

टॉप IMDb वाली 7 बेहतरीन वेब सीरीज, तीसरे नंबर पर पंचायत, पहले पर किसने किया कब्जा?

टॉप IMDb वाली 7 बेहतरीन वेब सीरीज, तीसरे नंबर पर पंचायत, पहले पर किसने किया कब्जा?

आज के समय में वेब सीरीज ने मनोरंजन की दुनिया में बहुत बड़ा बदलाव ला दिया है। खासकर भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की क्वालिटी और डायवर्सिटी ने दर्शकों को एक नई दुनिया से जोड़ा है। रोमांचक थ्रिलर्स से लेकर सामाजिक मुद्दों पर आधारित ड्रामा तक, हर जोनर की बेहतरीन कहानियां अब हमारी उंगलियों पर हैं।

यहां हम आपके लिए देश की सबसे टॉप रेटेड वेब सीरीज की एक खास लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी कहानियों और पेशकशों ने न केवल दर्शकों का दिल जीत लिया, बल्कि IMDb जैसी प्रतिष्ठित वेबसाइट पर भी शानदार रेटिंग्स हासिल की हैं। ये शोज न केवल एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज़ देते हैं, बल्कि भारतीय वेब कंटेंट की क्रिएटिविटी और बहुत ऊंचे लेवल की कहानी कहने की क्षमता का भी बेहतरीन उदाहरण पेश करते हैं।

तो अगर आप भी ऐसी वेब सीरीज की तलाश में हैं जो आपको अंत तक बाँध कर रखे, तो इस लिस्ट में आपके लिए ज़रूर कुछ न कुछ खास होगा।

Aspirants (IMDb रेटिंग: 9.2)

    TVF की यह सीरीज UPSC की तैयारी कर रहे युवाओं की जिंदगी को भावनात्मक और रियलिस्टिक तरीके से पेश करती है। मजबूत स्क्रिप्ट और दिल को छू लेने वाले किरदारों के चलते यह शो IMDb की लिस्ट में टॉप पर है।

    Scam 1992: The Harshad Mehta Story (IMDb रेटिंग: 9.2)

      प्रतीक गांधी और श्रेया धनवंतरी की शानदार एक्टिंग से सजी इस सीरीज में 90 के दशक के सबसे बड़े स्टॉक मार्केट स्कैम को बेहद प्रभावी ढंग से दिखाया गया है। इसकी सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड स्कोर और प्लॉट को दर्शकों ने खूब सराहा है, जिससे यह दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

      Panchayat (IMDb रेटिंग: 9.0)

        नीना गुप्ता और जितेंद्र कुमार का यह शो ग्रामीण जीवन और सरकारी व्यवस्था की हकीकत को सरल लेकिन सटीक और मजेदार ढंग से पेश करता है। अपने ह्यूमर और रियलिस्टिक ट्रीटमेंट की वजह से यह तीसरे नंबर पर है।

        Kota Factory (IMDb रेटिंग: 9.0)

          छात्रों की कोचिंग लाइफ पर आधारित यह ब्लैक एंड व्हाइट सीरीज मयूर मोरे और जितेंद्र कुमार की दमदार परफॉर्मेंस के साथ छात्रों के मानसिक संघर्ष को गहराई से दिखाती है। यह चौथे नंबर पर मौजूद है।

          Sacred Games (IMDb रेटिंग: 8.5)

            सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की प्रमुख भूमिकाओं वाली यह थ्रिलर वेब सीरीज राजनीति, एक्शन और रहस्य को एक साथ जोड़ती है। यह शो भारतीय वेब कंटेंट के स्तर को ऊंचा उठाने में मील का पत्थर साबित हुआ और पांचवें नंबर पर है।

            Asur (IMDb रेटिंग: 8.5)

              अरशद वारसी और अनुप्रिया गोयनका की यह सीरीज एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें फॉरेंसिक साइंस और पौराणिक तत्वों का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है। यह शो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है और छठे स्थान पर है।

              Mirzapur (IMDb रेटिंग: 8.4)

                पंकज त्रिपाठी, अली फजल और विक्रांत मैसी की मुख्य भूमिकाओं में बनी यह सीरीज उत्तर भारत की क्राइम और पॉलिटिक्स से जुड़ी दुनिया को बेहद रॉ और रियलिस्टिक ढंग से पेश करती है। इसे IMDb पर 8.4 की रेटिंग मिली है और यह इस लिस्ट में 7वें नंबर पर आती है।

                Faiza

                Faiza

                Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

                View full profile

                Recommended Articles