POCO F7 इस दिन भारत में मारेगा धमाकेदार एंट्री, लॉन्च से पहले जानें टॉप 5 फीचर्स जो इसे बना सकते हैं गेमचेंजर!

POCO F7 इस दिन भारत में मारेगा धमाकेदार एंट्री, लॉन्च से पहले जानें टॉप 5 फीचर्स जो इसे बना सकते हैं गेमचेंजर!

POCO ने आखिरकार अपने बेहद इंतज़ार किए जाने वाले स्मार्टफोन POCO F7 की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। टीज़र के अनुसार इसका लिमिटेड एडिशन वेरिएंट दिखने में Redmi Turbo 4 Pro से अलग है, हालांकि स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसे बताए जा रहे हैं। यह दमदार फोन 24 जून को भारत और ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। इसकी लॉन्चिंग इंडिया के साथ-साथ ग्लोबली भी है इसलिए भारत में इसे शाम 5:30 बजे रिलीज़ किया जाएगा। यहां हम आपको इस फोन के 5 सबसे खास संभावित फीचर्स बताने जा रहे हैं, जो इसे भारत के स्मार्टफोन बाजार में एक मजबूत दावेदार बना सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इनमें से कुछ फीचर्स की पुष्टि भी हो चुकी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

भारत का सबसे बड़ी बैटरी (7550mAh) वाला फोन

POCO F7 भारतीय वर्जन में 7550mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आएगा, जो देश में किसी भी स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बताई जा रही है। कंपनी का दावा है कि 1600 चार्जिंग साइकल्स के बाद भी बैटरी 80% तक हेल्दी रहेगी। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

धांसू 1.5K OLED डिस्प्ले

फोन में 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन सपोर्ट और 3840Hz PWM डिमिंग जैसे एडवांस फीचर्स से लैस है। यह न केवल स्मूद एक्सपीरियंस देगा, बल्कि आंखों की सुरक्षा का भी ध्यान रखेगा। 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे आउटडोर में भी शानदार विजिबिलिटी देगी।

यह भी पढ़ें: धड़ाम से गिरी Samsung लेटेस्ट फोन की कीमत, हो गया हजारों रुपए सस्ता, बेसुध बरस रहे ऑफर्स

पावरफुल परफॉर्मेंस – Snapdragon 8s Gen 4

फोन में नया Snapdragon 8s Gen 4 (4nm) चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.2GHz तक होगी। ग्राफिक्स के लिए Adreno 825 GPU दिया गया है। यह गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक शानदार प्रोसेसर माना जा रहा है।

हाई-क्वालिटी कैमरा सेटअप

POCO F7 में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो Sony के LYT-600 सेंसर के साथ आता है। इसमें OIS और EIS दोनों शामिल हैं। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन 4K 60fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।

फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स – IP68, HyperOS

फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, IP68 रेटिंग (डस्ट और वाटरप्रूफ), NFC, इंफ्रारेड सेंसर, और लेटेस्ट Android 15 पर आधारित Xiaomi HyperOS 2 का सपोर्ट मिल सकता। कनेक्टिविटी में भी यह फुल-पैक्ड होने की संभावना है।

संभावित कीमत और उपलब्धता

POCO F7 की भारत में कीमत 30,000 रुपए से 35,000 रुपए के बीच हो सकती है। यह फोन केवल Flipkart पर उपलब्ध होगा और इसके साथ लॉन्च ऑफर्स भी दिए जाने की उम्मीद है।

क्या आप POCO F7 का इंतज़ार कर रहे हैं? आपको इसका कौन सा फीचर सबसे ज़्यादा पसंद आया?

यह भी पढ़ें: Cooler में डाल दो ये 5 रुपये वाली चीज, AC भी हो जाएगा फेल, निकालना पड़ जाएगा मोटा कंबल

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo