Dahaad 2 संग गर्दा उड़ाएगी ‘बाबा निराला’ की Aashram 4? Amazon Video और Mx Player पर लगेगा मनोरंजन का तड़का

Dahaad 2 संग गर्दा उड़ाएगी ‘बाबा निराला’ की Aashram 4? Amazon Video और Mx Player पर लगेगा मनोरंजन का तड़का

अगर आप Amazon Prime Video के Subscription लिए हुए हैं और इसके साथ ही MX Player का कंटेन्ट भी आपको रास आता है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। असल में, हम आज आपको बताने वाले हैं कि आने वाले समय में इन दोनों ही या ऐसा भी कह सकते हैं कि Amazon Prime Video (Amazon MX Player) पर बहुत कुछ नया रिलीज किया जाने वाला है। सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली वेब सीरीज अगर देखी जाएँ तो यह Baba Nirala की आश्रम 4 है। इसके अलावा Dahaad की दूसरी किश्त Dahaad 2 के तौर पर रिलीज की जा सकती है। ऐसा भी कह सकते हैं कि 2026 में OTT प्रेमियों के लिए बहुत कुछ अनोखा और दिल को छू लेने वाला आने वाला है। यहाँ हम आपको 2026 में इन OTT Platforms पर आने वाली 7 वेब सीरीज और शोज के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनके बारे में जानकारी अभी से आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Raakh

OTT पर इस साल Mirzapur वाले गुड्डू भैया यानि Ali Fazal की राख आने वाली है। इसमें उनके साथ Sonali Bendre के अलावा Aamir Bashir भी होने वाले हैं। इस कहानी का निर्देशन Prosit Roy ने किया है। यह अपनी दमदार कहानी कहने की शैली के जाने जाते हैं। यह कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देने वाली है।

Ek Badnaam Aashram Season 4

इस कहानी के बारे में कौन नहीं जनता है? इसका नाम देश के बच्चे की जुबान पर है, प्रकाश झा ने इस कहानी में जिस मुद्दे को उठाया है, वहीं कहीं न कहीं हमारे देश में सभी से जुड़ा हुआ है। Nirala Baba (Bobby Deol) इस कहानी का मूल हैं। Aashram Season 4 को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। हालांकि, कुछ समय पहले ही Aashram web Series के सभी सीजन में नजर आने वाली बीना त्रिपाठी यानि रसिका की ओर से यह साफ कर दिया है कि आश्रम 4 को लेकर काम चल रहा है। अभी तक रिलीज की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। हो सकता है कि 2026 में ही इस कहानी की नई किश्त आ जाए।

Made in India- The Titan Story

इस कहानी के नाम से ही पता चल रहा है कि यह भारत में Titan Brand के उदय को दिखाने वाली है, इस कहानी में आप Naseeruddin Shah को JRD Tata के तौर पर देखने वाले हैं, इसके अल्वा Jim Sarbh इस कहानी में आपको Xerxes Desai के रूप में नजर आएंगे। इस कहानी में आप देख पाएंगे कि कैसे Titan Brand को एक ग्लोबल आइकान बनाया गया। यह कहानी 2026 में Amazon MX Player पर आने वाली है।

Dahaad Season 2/Dahaad 2

पहले सीजन की बेहतरीन कहानी और सफलता के बाद Dahaad अपने नए सीजन के साथ लौटने को तैयार है। इसमें Sonakshi Sinha दहाड़ती नजर आने वाली है, कहानी में आपको Vijay Verma के अलावा Gulshan Devaiah भी नजर आने वाले हैं। यह कहानी एक असली कहानी होने वाली है जो एक सीरीअल किलर की दास्तां सुनाएगी। इस कहानी को Amazon Prime Video पर लाया जाने वाला है।

Matka King

इस कहानी में Matka King के तौर पर आपको Vijay Verma नजर आने वाले हैं। कहानी 1960 की प्रष्ठभूमि को दिखाने वाली है, जब जुए पर आधारी मटका गेम काफी प्रचलित थी, इसके अलावा अन्डरवर्ल्ड के लिए यह कैसे पैसे कमाने का एक जरिया बन चुकी थी, इस कहानी में आपको यह सब नजर आने वाला है। कहानी Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए आएगी।

Raktanchal Season 3

अगर आपने MX Player की Raktanchal Web Series को देखा है तो आपको इसका अगला सीजन यानि Raktanchal Season 3 भी बेहद ही ज्यादा पसंद आने वाला है। कहानी की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस कहानी में आप उत्तर प्रदेश के पूर्वाञ्चल में होने वाली सत्ता की उठापटक के अलावा खून खराबा और अंडरवर्ल्ड देखने वाले हैं। इस कहानी को MX Player पर रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: India बनाम England: कहाँ और कैसे देखें ये महासंग्राम, टाइमिंग, टीवी चैनल्स और स्क्वाड की फुल डिटेल्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo