Digit.in

दिमाग की नसें फाड़कर रख देती हैं ये 5 साउथ इंडियन फिल्में, इतने ट्विस्ट की फट जाती हैं आंखें! फौरन बना लें देखने का प्लान

दिमाग की नसें फाड़कर रख देती हैं ये 5 साउथ इंडियन फिल्में, इतने ट्विस्ट की फट जाती हैं आंखें! फौरन बना लें देखने का प्लान

5 Mind Bending South Indian Movies: अगर आप सस्पेंस, क्राइम और ट्विस्ट्स से भरी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो साउथ इंडियन मूवी आपके लिए परफेक्ट हैं. ये फिल्में आपको रोमांच से भर देंगी और आपकी धड़कनें तेज कर देंगी. इन मूवी को देखकर आपका दिमाग भी चकरा जाएगा. खासतौर पर सांसें थाम देने वाले क्लाइमेक्स आपको मूवी का फैन बनने पर मजबूर कर देती है.

अगर आप भी दिमाग को घूमा देने वाली मूवी के फैन हैं तो आपको इन मूवी को जरूर देखना चाहिए. ये साउथ इंडियन फिल्में सस्पेंस, ट्विस्ट्स और थ्रिल का पूरा डोज देती हैं. यहां पर आपको पूरी लिस्ट बता रहे हैं.

कहां देखें– JioHotstar

आपने बॉलीवुड वाली Drishyam जरूर देखी होगी. लेकिन, ओरिजिनल की बात ही कुछ और है. मोहनलाल की शानदार एक्टिंग से सजी यह 2013 की मर्डर मिस्ट्री साउथ की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. जितु जोसेफ ने इसे लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म एक साधारण इंसान की कहानी है, जो अपने परिवार को एक गलती से हुए क्राइम की सजा से बचाने के लिए हर हद तक जाता है. सस्पेंस और इमोशन का मिक्स चाहिए तो आपके लिए यह परफेक्ट है.

कहां देखें– JioHotstar

अमाला पॉल और विष्णु विशाल स्टारर यह मर्डर मिस्ट्री एक ऐसे शख्स अरुण की कहानी है, जो फिल्ममेकर बनने का सपना छोड़ पुलिस डिपार्टमेंट जॉइन करता है. जल्द ही उसे एक सीरियल किलर को पकड़ने का केस मिलता है, जो स्कूल गर्ल्स को टारगेट करता है. इस बिल्ली-चूहे के खेल में कौन जीतेगा? यह फिल्म जटिल मर्डर मिस्ट्री जॉनर को बखूबी एक्सप्लोर करती है और सस्पेंस से भरी है.

Kuttrame Thandanai

कहां देखें– JioHotstar या MX Player

IMDb पर 7.6 रेटिंग वाली ये तमिल नियो-नॉयर थ्रिलर एक ऐसे शख्स की कहानी है, जिसे टनल विजन की बीमारी है और वो सर्जरी का खर्च नहीं उठा सकता. कहानी आगे बढ़ती है और वो एक लड़की के मर्डर का गवाह बन जाता है. किलर उसे चुप रहने के लिए मोटी रकम ऑफर करता है. क्या वो पैसे लेगा या किलर को एक्सपोज करेगा? फिल्म की कहानी आपको बांध कर रखेगी.

कहां देखें– Amazon Prime Video

दो एक जैसे दिखने वाले किलर्स की यह मर्डर मिस्ट्री आपको आखिरी मिनट तक सीट से चिपकाए रखेगी. मगिझ थिरुमेनी के डायरेक्शन वाली यह तमिल क्राइम थ्रिलर एक मर्डर इन्वेस्टिगेशन में गहराई तक जाती है. इसमें चौंकाने वाला मोड़ तब आता है जब पुलिस को दो एकसमान दिखने वाले संदिग्ध मिलते हैं.

कहां देखें– Amazon Prime Video

HIT यूनिवर्स की दूसरी कड़ी, HIT: The Second Case, एक पुलिस ऑफिसर की कहानी है, जो Homicidal Intervention Team (HIT) में काम करता है. एक क्रूर मर्डर केस की जांच शुरू करते ही उसकी ज़िंदगी हिल जाती है. इसमें केस जितना आगे बढ़ता है, उतना पेचीदा होता जाता है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles