Maharani में भी नहीं हैं सत्ता के ऐसे दांव पेंच, पॉपकॉर्न लेकर पहली ही फुरसत में बना लें देखने का प्लान, गजब का सियासी खेल दिखाती हैं ये वाली वेब सीरीज

बॉलीवुड की दुनिया में कॉमेडी, क्राइम, थ्रिलर की तरह पॉलिटिकल ड्रामा को भी काफी पसंद किया जाता है। 'महारानी' जैसी पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज ने दर्शकों को एक अनोखा अनुभव दिया है। यह सीरीज राजनीति के दांव-पेंच, सत्ता के खेल और व्यक्तिगत संघर्षों को बड़े ही प्रभावी ढंग से पेश करती है। अगर आप भी इस तरह के पॉलिटिकल ड्रामा के शौकीन हैं, तो यहां हम आपको कुछ बेहतरीन OTT वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको राजनीति की दुनिया का गहराई से अनुभव कराएंगी। इन वेब सीरीज को देखने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि इन्हें आप अपने घर बैठे आराम से Prime Video, SonyLIV, JioCinema और अन्य जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर देख सकेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं!
कहाँ देखें: SonyLIV
महारानी एक मशहूर और लोकप्रिय पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज है, जिसमें एक साधारण गृहणी को राजनीति की दुनिया में कदम रखना पड़ता है। जब उसके पति की रहस्यमयी तरीके से मौत हो जाती है, तो उसे अपने परिवार और राज्य की रक्षा के लिए राजनीतिक खेल खेलना पड़ता है। अब तक इस सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं।
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
'तांडव' सत्ता के लिए लालच, राजनीति के दांवपेच, और सत्ता के शिखर तक पहुंचने की महत्वाकांक्षाओं की कहानी है। इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे सत्ता के लिए लोग कितनी गहराई तक जा सकते हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं।
कहाँ देखें: SonyLIV
यह कहानी बालाकोट हमले पर आधारित है। बालाकोट हमले के बाद एक रॉ एजेंट और उसकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हैं। भारतीय पायलट को पाकिस्तान से वापस लाने और हाइब्रिड युद्ध के माध्यम से पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करने के लिए वो एक जटिल मिशन में जुट जाते हैं।
Sengalam
कहाँ देखें: ZEE5
सेंगलम एक राजनीतिक बदला लेने वाली कहानी है। इसमें एक परिवार के तीन भाई अपने परिवार के साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए बेहरहमी से हत्याएं करना शुरू कर देते हैं। इसी बीच, विरुधुनगर निगम पर 40 साल से राज कर रहे एक परिवार को उथल-पुथल का सामना करना पड़ता है और उनके सिंहासन को चुनौती दी जाती है।
कहाँ देखें: Prime Video / Netflix
‘राजनीति’ साल 2010 की एक रोमांचक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है। इसमें एक राजनीतिक परिवार में जन्मा समर, अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अमेरिका जाने का प्लान बनाता है। लेकिन अपने पिता की मौत के बाद वह राजनीति की साज़िश भरी दुनिया में कदम रख लेता है। सत्ता के लिए लालच और परिवार के अंदर छिड़ने वाली लड़ाई समर को एक मुश्किल मोड़ पर ला खड़ी कर देती है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile