देश के लिए जान न्योछावर करने वाले वीरों की दास्ताँ सुनाती हैं ये फिल्में, देखकर आ जाएंगे आँसू

OTT प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों मिलिट्री एक्शन फिल्मों का क्रेज छाया हुआ है। दर्शक देशभक्ति से भरी इन फिल्मों का भरपूर आनंद ले रहे हैं। इनमें से एक प्रमुख फिल्म है ‘Amaran’, जो अपनी दमदार कहानी और धमाकेदार एक्शन सीन्स के लिए जानी जाती है। इस फिल्म के अलावा भी कई ऐसी मिलिट्री एक्शन फिल्में हैं, जो Netflix, Prime Video, Hotstar और JioCinema आदि जैसे OTT प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए मौजूद हैं और दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। इस लिस्ट में ज्यादातर फिल्में सच्ची कहानियों पर आधारित हैं जो आपको स्क्रीन से चिपका कर रखेंगी।

कहाँ देखें: Netflix

‘अमरन’ एक सच्ची कहानी है, जो एक वीर सैनिक मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म उनके साहस, देशभक्ति और अपने देश के प्रति प्रेम को दर्शाती है। Amaran 5 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

कहाँ देखें: Amazon Prime Video

'शेरशाह' फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा की बहादुरी और देशभक्ति की सच्ची कहानी है। कारगिल युद्ध में शहीद हुए इस वीर सैनिक की जिंदगी और प्यार को खूबसूरती से दर्शाया गया है।

कहाँ देखें: Netflix / Prime Video

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध से पहले भारतीय नौसेना की पनडुब्बी ने गहरे समुद्र में पाकिस्तानी पनडुब्बी PNS ग़ाज़ी को डुबो दिया था, जिससे युद्ध का रुख बदल गया। फिल्म PNS ग़ाज़ी डूबने की रहस्यमयी परिस्थितियों के बारे में है।

कहाँ देखें: Amazon Prime Video

ब्रिटिश राज के दौरान एक गरीब व्यक्ति मिलर अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह कर देता है और एक बागी बन जाता है। वह अपने गांववालों की खातिर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ता है।

कहाँ देखें: Zee5 / Prime Video

यह फिल्म उस घटना पर आधारित है जब 2016 में उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करके बदला लिया था।

IB71

कहाँ देखें: Disney+ Hotstar

IB71 एक भारतीय जासूसी थ्रिलर फिल्म है जो 1971 में भारतीय खुफिया एजेंसियों द्वारा पाकिस्तान की धरती पर चलाए गए एक सनसनीखेज खुफिया मिशन की कहानी है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles