How to recover Hacked WhatsApp account with dial secret code meta complaint form
हाल ही में लॉन्च हुए WhatsApp के नए यूजरनेम फीचर ने लोगों में काफी उत्साह तो भर दिया था. लेकिन बुधवार को जब सरकार की तरफ से Whatsapp को अपनी सेवाएं कुछ समय के लिए बंद करने का नोटिस आया तो कई लोगों का ध्यान इस नए फीचर से जुड़े सिक्योरिटी फीचर्स पर गया. जहां देश भर में साइबर फ्रॉड बढ़ते जा रहे हैं, सतर्क रहना काफी जरूरी हो जाता है. इस नोटिस के आने के बाद WhatsApp ने ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफार्म X के माध्यम से लोगों के मन में आ रहे सवालों का जवाब दिया. अगर आपके मन में भी इस नए फीचर से जुड़े कुछ सवाल हैं जैसे यूजरनेम कैसे मिलेगा, यूजरनेम उपलब्ध ना होने पर क्या करना चाहिए, तो आपको इस आर्टिकल में इस फीचर से जुड़े सारे सवालों का जवाब मिलेगा.
जिन लोगों के पास यह फीचर अभी तक उपलब्ध नहीं है या उन्होंने अभी तक एक यूजरनेम बनाया नहीं है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह यूजरनेम अनिवार्य नहीं हैं. हालांकि यूजरनेम फोन नंबर की जगह ले सकते हैं, आपके पास इनका होना जरूरी नहीं है. अगर आपको लगता है की बिना यूजरनेम के आप WhatsApp ही नहीं चला सकेंगे तो यह भी गलत है. यूजरनेम के होने या ना होने से आपके अकाउंट पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा.
कंपनी का यह कहना है की यूजरनेम अभी मैसेज करने के लिए उपलब्ध नहीं हुए हैं. इसके चलते जब कोई आपको मैसेज करेगा तो आपको उस अकाउंट का कंट्री ऑफ ओरिजिन पहले ही दिख जाएगा. इसके साथ ही इसमें पहली बार मैसेज आने पर एक वार्निंग भी दिखाई जाएगी. कंपनी ने यह भी कहा की वह रिपोर्ट्स और ब्लॉक पर काफी ध्यान दे रही है ताकी फ्रॉड कम से कम हो.
Username reservations are here, as more and more people claim theirs, here’s answers to the top questions you’re asking ⬇️
— WhatsApp (@WhatsApp) July 1, 2026
Q: Are usernames mandatory?
A: Nope, they are optional.
Q: What if the username I want isn’t available?
A: There’s a few reasons you might not be able to…
जैसे आप WhatsApp के माध्यम से किसी का भी फोन नंबर नहीं ढूंढ सकते हैं वैसे ही लोग आपका यूजरनेम WhatsApp के माध्यम से नहीं ढूंढ सकते हैं. अगर आप चाहते हैं की आपको कोई अनजान आपके यूजरनेम पर मैसेज ना कर पाए तो आपको अपने यूजरनेम के लिए एक यूजरनेम कीय का चुनाव कर लेना चाहिए. इसकी मदद से आपके इस कीय के बिना आपको आपके यूजरनेम पर कोई मैसेज नहीं कर पाएगा.
यह लोगों को सुरक्षित रखने के लिए एक अच्छा फीचर है जिसमें आप अपने यूजरनेम के लिए एक कीय का चुनाव कर सकते हैं. इसे इस्तेमाल करने से किसी को आपको मैसेज करने के लिए केवल आपका यूजरनेम ही नहीं लेकिन यह कीय भी पता होनी चाहिए. आप इस कीय को कभी भी बदल सकते हैं.
अगर आप अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट से जुड़े यूजरनेम का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको अपने अकाउंट को WhatsApp से लिंक करना ही होगा ताकी यह पता चल पाए की आप उस अकाउंट के असल यूजर हैं. एक बार अपने यूजरनेम का चुनाव करने के बाद आप अपने अकाउंट को अनलिंक कर सकते हैं. अगर आप अपने अकाउंट को लिंक नहीं करना चाहते हैं तो आप एक अलग यूजरनेम का इस्तेमाल कर सकते हैं.
बाकी सोशल मिडीया प्लेटफार्म की तरह आप अपने WhatsApp के यूजरनेम को किसी भी समय बदल सकते हैं लेकिन आपके एक नए यूजरनेम का चुनाव करने के लिए यह जरूरी है की आपका पसंदीदा यूजरनेम उपलब्ध हो.
WhatsApp का यह भी कहना है की कंपनी ने यह फीचर इतनी जल्दी इसलिए लॉन्च किया है क्योंकि इस फीचर में कई लोगों को अपना मनपसंद यूजरनेम चुनने का मौका मिल पाए. यह फीचर इस साल ही काम करने लगेगा लेकिन तब तक आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि WhatsApp अपनी तरफ से अकाउंट सुरक्षा पर पूरा ध्यान दे रहा है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp Username पर सरकार ने कसा शिकंजा, जानिए क्या हैं इस फीचर के 5 नुकसान
By: Ananya Sharma (Intern)