SCAM ALERT! Pink Whatsapp मचा रहा आतंक, इस लिंक पर क्लिक किया तो होगा तगड़ा नुकसान, कैसे करें बचाव?

SCAM ALERT! Pink Whatsapp मचा रहा आतंक, इस लिंक पर क्लिक किया तो होगा तगड़ा नुकसान, कैसे करें बचाव?
HIGHLIGHTS

व्हाट्सएप के नए स्कैम में यूजर्स को 'Pink WhatsApp' डाउनलोड करने का एक लिंक प्राप्त हो रहा है

पुलिस ने चेतावनी दी है कि यह एक फिशिंग लिंक है जिस पर क्लिक करने से यह सीधे यूजर के फोन पर अटैक करता है

स्कैम से बचने के लिए कभी भी ऐसे लिंक्स पर क्लिक न करें जो आपको अनजान सूत्रों से मिले हों

WhatsApp हमेशा से ही झूठी खबरों और स्कैम्स का शिकार रहा है। अब इस प्लेटफॉर्म को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है जिसमें लोगों को 'Pink WhatsApp' डाउनलोड करने का एक लिंक प्राप्त हो रहा है। स्कैमर्स इस लिंक को बहुत से लोगों को भेज रहे हैं और उन्हें नए फीचर्स के साथ व्हाट्सएप का नया लुक मिलने का झांसा देकर इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए कह रहे हैं। 

हाल ही में मुंबई पुलिस ने वायरल पिंक व्हाट्सएप स्कैम के बारे में जनता के लिए चेतावनी जारी की है जिसमें अधिकारियों ने इस प्लेटफॉर्म पर शुरू हुए नए स्कैम से लोगों को सावधान रहने और इस लिंक पर क्लिक न करने और ऐप को डाउनलोड न करने की सलाह दी। 

Pink WhatsApp scam

यह भी पढ़ें: Redmi K60 Ultra: फ्लैगशिप लाइनअप में जल्द होगी नए धमाकेदार फोन की एंट्री, 120W पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से होगा चार्ज

उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि, "एक्स्ट्रा फीचर्स के साथ नए पिंक लुक व्हाट्सएप को लेकर यूजर्स के बीच फैल रही खबर एक छल है जिसके कारण मैलिशियस सॉफ्टवेयर के जरिए आपका मोबाइल हैक हो सकता है। यह नया नहीं है कि स्कैमर्स मासूम यूजर्स को अपने जाल में फ़साने के लिए ढेर सारी नई ट्रिक्स और तरीके अपना रहे हैं। इसलिए यूजर्स के लिए इस तरह के फ्रॉड्स से जागरूक रहना और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहना आवश्यक है।"

क्या है Pink WhatsApp स्कैम?

मुंबई पुलिस के अनुसार यह स्कैम व्हाट्सएप पर फैल रहा है। इस मेसेज में एक अपडेट ऑफर करने का दावा किया जाता है जो व्हाट्सएप के लोगो के कलर को बदल देगा। इसके अलावा इसमें व्हाट्सएप अनुभव को बढ़ाने के लिए नए फीचर्स पेश करने का भी वादा किया जाता है। 

हालांकि, पुलिस ने चेतावनी दी है कि यह एक फिशिंग लिंक है जिस पर क्लिक करने से यह सीधे यूजर के फोन पर अटैक करता है और सेंसिटिव जानकारी चुराता है, या फिर यह स्कैमर को डिवाइस का रिमोट कंट्रोल दे देता है। 

Pink WhatsApp लिंक पर क्लिक करने से क्या होगा?

Pink Whatsapp scam

  • यूजर के कॉन्टैक्ट नंबर्स और सेव्ड पिक्चर्स का गलत इस्तेमाल 
  • फाइनेंशियल नुकसान 
  • डॉक्युमेंट्स का गलत इस्तेमाल 
  • स्पैम अटैक
  • मोबाइल डिवाइस पर पूरी तरह से कंट्रोल खो देना 

यह भी पढ़ें: Confirm! इस दिन भारत में धूम धड़ाका एंट्री लेंगे Motorola के ये लेटेस्ट फ्लैगशिप फोल्डेबल फोंस, देखें क्या होगी कीमत

Pink WhatsApp स्कैम से कैसे बचें?

  • अगर आपने इस फेक ऐप को डाउनलोड कर लिया है तो सबसे पहले इसे अनइंस्टॉल करें। 
  • हमेशा सावधानी बरतें और ऐसे लिंक्स पर क्लिक करने से बचें जो आपको अनजान सूत्रों से मिले हों। 
  • ऐप्स को हमेशा आधिकारिक गूगल प्ले स्टोर, एप्पल ऐप स्टोर या किसी वैध वेबसाइट से ही इंस्टॉल या अपडेट करें। 
  • बिना ऑथेंटिकेशन या वेरिफिकेशन के कोई भी लिंक या मेसेज दूसरों को फॉरवर्ड न करें। 
  • अपनी पर्सनल डिटेल्स या फाइनेंशियल जानकारी ऑनलाइन किसी के भी साथ शेयर न करें। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo