रात को सोने से पहले कूलर में बर्फ डाली, दो घंटे बाद उठकर फिर डाली, फिर उठे, फिर डाली। यह सिलसिला गर्मियों में निरंतर चलता रहता है, ऐसा करने से आपको कुछ समय के लिए ठंडक तो मिलती है, लेकिन आपकी नींद भी खराब होती है, इससे आप सोते तो हैं नहीं और आपको थकान और हो जाती है। हालांकि, अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं और पूरी 8 घंटे की नींद लेना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। असल में, आपके घर में पड़ी पुरानी प्लास्टिक की बोतल गर्मी में वरदान साबित हो सकती हैं। आप इनके साथ अपने Cooler को AC में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपको करना क्या होगा। यहाँ आप 5 स्टेप्स में इन प्लास्टिक की बोतल के साथ Cooler को AC का बाप बना सकते हैं।
घर में जो भी 1 लीटर या 2 लीटर की खाली Plastic Bottle कबाड़े में पड़ी है, उसे कबाड़े से उठा लें और कूलर के लिए एक नया और गजब का डिवाइस बनाने की तैयारी कर लें। एक से ज्यादा बोतलें तैयार रखें तो बेहतर है, क्योंकि एक के खत्म होते-होते दूसरी काम आ जाएगी।
बोतल को पूरी तरह पानी से भर दें। इसके बाद उसमें 4 से 5 चम्मच नमक डाल दें। यह वो स्टेप है जो पूरे जुगाड़ की जान है, इसे मिस मत करना। नमक क्यों जरूरी है, इसे जान लेना भी अच्छा होगा। नमक पानी का Freezing Point कम कर देता है। मतलब यह कि नमक वाला पानी सामान्य पानी से ज्यादा ठंडा जमता है और पिघलने में भी ज्यादा समय लेता है। हालांकि, अगर आप बाजार की कच्ची बर्फ इस्तेमाल करते हैं तो यह कुछ घंटे ही चलती है।
इस बोतल को अब पानी और नमक के साथ ढक्कन कसकर बंद करें और फ्रिज में जमने के लिए रख दें। कुछ घंटों में पूरी बोतल अंदर से जम जाएगी। अब आपका Ice Pack तैयार है, और यह कोई एक बार इस्तेमाल होने वाली चीज नहीं है, इसे बार-बार Reuse किया जा सकता है।
जमी हुई बोतल को उठाकर सीधे कूलर की टंकी में डाल दें। ढक्कन बंद होने की वजह से बोतल का पानी टंकी के पानी से नहीं मिलेगा, सिर्फ ठंडक बाहर आती रहेगी। यह ठंडक धीरे-धीरे टंकी के पूरे पानी को ठंडा कर देगी।
4 से 5 घंटे तक एक बोतल काफी है। उसके बाद उसे निकालकर वापस Freezer में रख दें और दूसरी जमी बोतल डाल दें। यही वजह है कि एक साथ 2-3 बोतलें तैयार रखना समझदारी है, यह बोतल बारी-बारी से इस्तेमाल होती रहेंगी और Cooling कभी कम ही नहीं होने वाली है। ऐसा करके आप अपने Cooler को AC का बाप बना सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी में धीमा पड़ गया है कूलर का फैन..50 रुपये का ये पुर्जा बना देगा तूफानमेल