Samsung galaxy s25 ultra 5G gets massive discount on flipkart deal
आज कल जहां हर प्रीमियम स्मार्टफोन के दाम आसमान छू रहे हैं और फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट बहुत कम देखने को मिलता है, वहीं अभी Samsung S25 Ultra ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म Flipkart पर 32 प्रतिशत की भारी छूट पर मिल रहा है. जब से इस स्मार्टफोन ने बाज़ार में एंट्री ली थी तब ही से यह स्मार्टफोन कई लोगों की विशलिस्ट में है, लेकिन ऊंची कीमत के कारण कई लोग चाहते हुए भी इसे नहीं खरीद पाते.
अभी इसका 256GB स्टोरेज और 12GB RAM वाले वेरिएंट का दाम फ्लिपकार्ट पर 1,29,999 रुपये से गिर कर 88,000 रुपये से भी कम हो गया है. यह इस फ्लैगशिप पर लगभग 42000 रुपये की सीधी छूट है। इस पर मिल रहे बैंक ऑफर्स के साथ इसका प्राइस और भी नीचे आ सकता है. अगर Samsung Galaxy S25 Ultra आपका भी ड्रीम फोन है तो आइए पूरी डील और इसके स्पेक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पिछले ही साल फरवरी में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra के 12GB की RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आने वाले वेरिएंट पर अभी 32 प्रतिशत की छूट मिल रही है. जहां इस स्मार्टफोन की असल कीमत 1,29,999 रुपये है वहीं अभी आपको यह स्मार्टफोन केवल इस डिस्काउंट की वजह से 87,988 रुपये के दाम में मिल रहा है. वैसे तो इस स्मार्टफोन में 4 बेहतरीन कलर ऑप्शंस मिलते हैं लेकिन यह दमदार डील सबसे ज्यादा डिस्काउंट के साथ केवल इसके टाइटेनियम वाइटसिल्वर और टाइटेनियम ब्लैक कलर पर मिल रही है.
अगर Samsung Galaxy S25 Ultra के साथ मिल रहा 32 प्रतिशत डिस्काउंट भी आपको कम लगता है और आप इस डील को और भी बेहतर बनाना चाहते हैं तो आप इसके बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का लाभ उठा कर इसकी कीमत में और गिरावट ला सकते हैं.
इस स्मार्टफोन की खरीद पर फ्लिपकार्ट एक्सिस और फ्लिपकार्ट SBI कार्ड का इस्तेमाल करने से 4,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. इसके साथ ही इसे खरीदते समय अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं तो आपको 57,300 तक की और छूट मिल सकती है.
एक प्रीमियम फ्लैग्शिप स्मार्टफोन के डिज़ाइन के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच का एक दमदार Dynamic AMOLED 2x डिस्प्ले देखने को मिलती है जो 120Hz के बढ़िया रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए इस स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा मिलती है. Qualcomm के Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर चलने वाला यह स्मार्टफोन परफॉरमेंस में भी बेहतरीन है.
इसका 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अलट्रा वाइड कैमरा, 10MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का कैमरा इसके कैमरा सेटअप को काफी बेहतरीन बना देता है. इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 12MP का एक लाजवाब फ्रंट कैमरा भी देखने को मिलता है. इसकी 5000mAh की बड़ी बैटरी 45W तक की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है.
यह भी पढ़ें: Motorola G37 Power vs G57 Power: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना