Poco X8 Power vs Poco X8 Pro vs Poco X8: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By
HIGHLIGHTS

Poco X8 Power vs Poco X8 Pro vs Poco X8 के बीच की तुलना।

बैटरी के मामले में Poco X8 Power ने दोनों स्मार्टफोन्स को पछाड़ा।

सॉफ्टवयेर में Poco X8 Power और Poco X8 का एक जैसा रहा दबदबा।

Xiaomi के Poco ने अपनी Poco X8 सीरीज़ के कई फोन भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं जिनमें से X8 5G और X8 Power 5G अभी पिछले ही महीने लॉन्च हुए हैं। ये फोन्स भारत में 4 सितंबर, 2026 को लॉन्च हो चुके हैं। वहीं Poco X8 Pro मार्च 2026 में लॉन्च हुआ था। Poco X8 5G में पूरी तरह नया डिजाइन है, जिसमें पीछे का हिस्सा डुअल-कलर फिनिश के साथ आता है और यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6S Gen 4 पर चलता है। दूसरी तरफ Poco X8 Pro में 6.59-इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। X8 Power 5G में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 और 10,000mAh की बैटरी है। यहां हमने Poco X8 Power, Poco X8 Pro और Poco X8 का डिटेल में कंपैरिजन किया है, ताकि आप इनके बीच के अंतर को समझ सकें।

Poco X8 Power vs Poco X8 Pro vs Poco X8

डिज़ाइन और डिस्प्ले

अगर डिज़ाइन की तुलना की जाए तो तीनो ही फोन्स की बॉडी में गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा दी गई है। वहीं बात करें अगर X8 Power की तो इसमें आपको Poco X8 5G की तुलना में ज़्यादा मैट फिनिश मिलता है। इसके बैक पैनल पर ड्यूल रियर कैमरा के साथ आपको “Poco” का लोगो भी फ़ोन के स्वायर मॉड्यूल के टॉप लेफ्ट कार्नर पर नज़र आएगा। X8 Power ब्लैक, पर्पल, क्लाउड ब्लू, और ग्रीन कलर्स जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। धुल और पानी से बचाव के लिए दोनों ही स्मार्टफोन्स को IP66, IP68, IP69, और IP69K रेटिंग्स मिली हैं।

Poco X8 Pro में एक स्लीक ग्लास बैक पैनल है, जिसे साफ़ लाइनों के साथ डिज़ाइन किया गया है, इससे इसे एक प्रीमियम टेक्सचर मिलता है।वहीं बात करें अगर Poco X8 की तो ये क्लॉउडी फिनिश ऑफर करने वाला एक स्टैंडर्ड X सीरीज़ मॉडल है। Poco X8 में आपको ड्यूल रियर कैमरा मिलता है। इसी के साथ इसके स्कवायर कैमरा मॉड्यूल आपको एक सर्क्युलर फ़्लैश के साथ फ्रंट में एक पंच-होल सेल्फी शूटर भी देखने को मिलेगा। यह फ़ोन ऑरेंज, ब्लू और ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

Poco X8 Power में आपको 6.83-inch LTPS OLED डिस्प्ले, 1.5K रेज़ोल्यूशन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट, 240Hz का टच सैंपलिंग रेट, 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 68 बिलियंस तक कलर्स का सपोर्ट मिलता है। बात करें अगर Poco X8 Pro की तो इसमें आपको 6.59-इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलता है जो 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2756 x 1268 पिक्सल रेज़ोल्यूशन को सपोर्ट करती है। वहीं Poco X8 5G में आपको 6.83-इंच की एमोलेड डिस्प्ले, 1.5K रेज़ोल्यूशन के साथ 68 बिलियंस तक कलर्स, 120Hz का रिफ्रेश रेट, 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट मिलता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Poco X8 Power 5G, Poco X8 5G की तुलना में ज़्यादा बेहतर क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 चिपसेट से लैस है जो कि 4nm प्रोसेस पर बना है। वहीं Poco X8 5G क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 चिपसेट से लैस है, जो 12GB का LPDDR4X RAM और 256GB तक का UFS 3.1 स्टोरेज ऑफर करता है। बात करें अगर Poco X8 Pro की तो ये फ़ोन मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 8500-अल्ट्रा चिपसेट से लैस है।

वहीं अगर बात करें तीनो फोन्स के सॉफ्टवेयर की तो Poco X8 5G, Poco X8 Pro और X8 Power 5G दोनों ही एंड्रॉइड 16 पर आधारित लेटेस्ट HyperOS 3 पर चलेंगे।

कैमरे में किसका दबदबा?

कैमरे की बात करें तो X8 पावर में 50 MP का प्राइमरी मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है, साथ ही इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं X8 Pro में 50 MP के प्राइमरी मेन कैमरे और 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं X8 की बात करें तो इसमें 50MP के मेन कैमरे के साथ 2MP का डेप्थ कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

Poco X8 Power में बड़ी 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जिसमें 100W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग है। वहीं X8 Pro में 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। Poco X8 में 8,340mAh का सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जिसमें 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग है।

भारत में कीमत

अगर तीनों स्मार्टफोन्स की कीमतों की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान Poco X8 Power फ़िलहाल 30,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं Poco X8 Pro 36,999 रुपये और Poco X8 महज़ 26,999 रुपये की कीमत में लिस्टेड हैं। ध्यान रहे कि यहां हमने Poco फोन्स की सेल कीमत की बात की है, सेल खत्म होने के बाद स्मार्टफोन के प्राइस में उतार चढ़ाव देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vivo S2 FE vs Motorola Edge 70 Pro: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना


Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By