Vivo S2 FE vs Motorola Edge 70 Pro: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Vivo S2 FE vs Motorola Edge 70 Pro: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Vivo S2 FE को इसी महीने भारत में मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस फोन की खासियत 10,000mAh की बड़ी बैटरी, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 50MP का रियर कैमरा है। वहीं, अप्रैल में लॉन्च हुआ Motorola Edge 70 Pro दमदार MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर, 144Hz तक रिफ्रेश रेट वाले AMOLED डिस्प्ले और 50MP के फ्रंट कैमरे के साथ इसी की प्राइस रेंज में आता है। दोनों स्मार्टफोन्स में कुछ समानताओं के साथ-साथ कुछ अंतर भी देखने को मिलते हैं। आज हम इन दोनों डिवाइसेज़ की आपस में तुलना कर रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दोनों में से किसे खरीदना फायदा का सौदा हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo S2 FE vs Motorola Edge 70 Pro

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED Q10+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,260 × 2,800 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी और HBM में 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। इसमें हीट मैनेजमेंट के लिए 3,800 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर भी मिलता है। फोन का डाइमेंशन 163.9 × 76.5 × 8.69mm और वजन करीब 225 ग्राम है। यह Stellar Green, Titan Black और Zen White कलर ऑप्शन में आता है।

Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का Super HD Extreme AMOLED 10-बिट डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1,272 × 2,772 पिक्सल है। यह चुनिंदा ऐप्स में 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 5,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 360Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन में 450ppi पिक्सल डेंसिटी, 96.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और HDR10+ का सपोर्ट है। इस फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन दिया गया है। इसका डाइमेंशन 162.7 × 75.6 × 6.99mm और वजन करीब 183 ग्राम है। यह Pantone Lilly White, Pantone Tea और Pantone Titan कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo S2 FE में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7300e 5G ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह डुअल-सिम स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Vivo के OriginOS 6 पर चलता है। इसे 3 साल के OS अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Hello UI पर काम करता है। कंपनी फोन के लिए तीन साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo S2 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी बोकेह कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें Sony LYT-710 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट है। इसके अलावा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Motorola Edge 70 Pro में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K रेजोल्यूशन में 60fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी क्षमता के मामले में Vivo S2 FE आगे है। इसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 68 घंटे तक कॉलिंग और 30 घंटे तक TikTok वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

Motorola Edge 70 Pro में 6,500mAh की बैटरी मिलती है। यह 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस तरह Vivo S2 FE में बड़ी बैटरी मिलती है, जबकि Motorola Edge 70 Pro में ज्यादा वॉटेज वाली फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता

Vivo S2 FE के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट को 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री 20 अक्टूबर से Flipkart, Amazon, Vivo India की वेबसाइट और अन्य रिटेल चैनलों पर शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर के तहत खरीदारों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक या 10 प्रतिशत एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इसके अलावा, 100GB Google One स्टोरेज बिना अतिरिक्त शुल्क के मिलेगा। खरीदार V-Shield स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन पर 40 प्रतिशत तक की छूट भी पा सकते हैं।

Motorola Edge 70 Pro के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल 42,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Vivo V80 vs Xiaomi 17T vs OnePlus 15R: डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile