Gold Price Today, 18 June 2026: सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार सुबह बाजार खुलने से पहले अलग-अलग स्रोतों से जारी ताजा आंकड़ों में सोने के दाम अलग-अलग स्तर पर दर्ज किए गए। यदि आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर जान लें। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 24 कैरेट सोना (सभी टैक्स सहित) आज 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 20 रुपये यानी 0.01% की बढ़त के साथ 1,53,899 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,53,879 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,148 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं बुलियन्स के अनुसार सोने का रेट 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि गुडरिटर्न्स ने 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,51,250 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया है।
बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। मजबूत रुपये और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण निवेशकों की खरीदारी कम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 4,800 रुपये घटकर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। इससे पहले यह 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली कमजोरी के साथ 4,327.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
चांदी के दाम में भी रोजाना बदलाव जारी है। गुरुवार सुबह बाजार खुलने से पहले जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत घटकर 2,55,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई।
MCX पर चांदी के वायदा भाव में हल्की तेजी देखने को मिली। सुबह तक इसका भाव 239 रुपये यानी 0.09% बढ़कर 2,52,046 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन यह 2,51,807 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
दूसरी ओर, बुलियन्स के अनुसार चांदी का रेट 2,49,510 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं गुडरिटर्न्स ने इसकी कीमत 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक चांदी का भाव 2,47,688 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी के दाम में तेज गिरावट दर्ज की गई। मजबूत रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों के चलते कारोबारियों की दिलचस्पी कम रही। इसके परिणामस्वरूप चांदी 5,300 रुपये सस्ती होकर 2,55,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को इसका बंद भाव 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी भी 0.18% फिसलकर 69.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सोच से भी सस्ता, 42000 की सीधी छूट! बार-बार नहीं आता ऐसा मौका