भूल जाएंगे AC..कूलर में बर्फ के साथ डाल दें ये 5 रुपये का आइटम, कमरे को शिमला न बना दें फिर कहना!

HIGHLIGHTS

5 रुपये का नमक बढ़ा सकता है कूलर की कूलिंग

बंद कमरे में कूलर चलाना सबसे बड़ी गलती

साफ पैड और वेंटिलेशन से मिलेगा बेहतर रिजल्ट

भारत में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. गर्मी बढ़ने के साथ लोगों की हालत भी खराब हो रही है. इससे बचने के लिए आप कूलर या एसी की मदद ले सकते हैं. हालांकि, हर किसी के पास AC होना संभव नहीं होता है. यही वजह है कि एयर कूलर आज भी एक सस्ता और भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है.

लेकिन सच्चाई यह है कि ज्यादातर लोग कूलर का सही इस्तेमाल ही नहीं करते है. इस वजह से उन्हें लगता है कि कूलर बेकार है. असल में थोड़ी समझदारी से वही कूलर AC जैसा फील दे सकता है. आइए आपको एक आसान हैक बताते हैं जिससे आप अपने कूलर को पूरी एफिशियंसी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं.

5 रुपये वाली ट्रिक

कूलर की हवा ठंडी करने का सबसे आसान तरीका है पानी को ठंडा रखना. इसके लिए कई लोग बर्फ कूलर में डालते हैं. लेकिन, यहां काम आता है वो “5 रुपये वाली ट्रिक”. इसके लिए आपको घर में रखें खाने वाले नमक का इस्तेमाल करना है. जिसकी कीमत आपको 5 रुपये से भी कम पड़ेगी.

Personal Air Cooler

जब आप कूलर के पानी में बर्फ या नमक मिले ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो पानी ज्यादा देर तक ठंडा रहता है. नमक पानी का फ्रीजिंग पॉइंट कम कर देता है, जिससे बर्फ जल्दी नहीं पिघलती और ठंडक ज्यादा समय तक बनी रहती है. दोपहर के समय यह ट्रिक सबसे ज्यादा असर दिखाती है जब बाहर की गर्मी पीक पर होती है.

कूलर बंद कमरे में चलाना सबसे बड़ी गलती

अगर आप कूलर को बंद कमरे में चला रहे हैं, तो आप खुद ही उसकी परफॉर्मेंस खराब कर रहे हैं. आपको समझना होगा कि कूलर AC नहीं है. यह हवा को सर्कुलेट करता है और इसके लिए प्रॉपर वेंटिलेशन होना जरूरी है. कमरे में हवा का रास्ता होना चाहिए ताकि गर्म हवा बाहर निकल सके और ठंडी हवा अंदर घूम सके. इसके अलावा खिड़की के पास कूलर रखना और एक दरवाजा या खिड़की खुली रखना कूलिंग को काफी बेहतर बना देता है.

कूलिंग पैड गंदे हैं तो कूलर बेकार है

  • कूलर का असली काम कूलिंग पैड्स करते हैं, लेकिन समय के साथ इनमें धूल और गंदगी जमा हो जाती है. इससे पानी सही से एब्जॉर्ब नहीं होता और हवा ठंडी नहीं बनती.
  • अगर आप सही कूलिंग चाहते हैं तो पैड्स को साफ रखना जरूरी है. जरूरत पड़े तो बदल भी देना चाहिए.
  • इसके साथ अगर आप khus (खस) का इस्तेमाल करते हैं, तो हवा और ज्यादा ठंडी और फ्रेश लगती है. यह सिर्फ कूलिंग ही नहीं बढ़ाता, बल्कि एक हल्की खुशबू भी देता है.

समझ लें ये बात

एक बात साफ समझ लो, कूलर कभी AC नहीं बनेगा. लेकिन अगर आप इन बेसिक चीजों को सही कर लेते हैं तो कूलिंग इतना बेहतर हो सकती है कि आपको फर्क महसूस होगा. ज्यादातर लोग बिना समझे इस्तेमाल करते हैं फिर कहते हैं कूलर काम नहीं करता है. असल में गलती मशीन की नहीं, इस्तेमाल की होती है.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :