POCO C81X और POCO C81 भारत में लॉन्च, 120Hz रिफ्रेश रेट और 8MP सेल्फी कैमरे से लैस, कीमत भी काफी कम

HIGHLIGHTS

POCO ने लॉन्च किए दो नए बजट स्मार्टफोन

120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी बना रहे खास

10 हजार के आसपास मिल रहा नया ऑप्शन

POCO C81X Launched: POCO ने भारत में अपने नए बजट 4G स्मार्टफोन्स POCO C81X और POCO C81 लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने इन डिवाइस को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर चाहते हैं. आइए आपको बिना किसी देरी के दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताते हैं.

POCO C81X और POCO C81 के फीचर्स

POCO C81X में 6.88-इंच का डिस्प्ले दिया गया है. जबकि POCO C81 में 6.9-इंच स्क्रीन मिलती है. दोनों ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में काफी अच्छा माना जाता है. ब्राइटनेस की बात करें तो C81X में 600 निट्स और C81 में 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है.

इन फोन में Wet Touch Technology 2.0 दी गई है. कंपनी ने बताया है कि गीले हाथ से भी स्क्रीन ठीक से काम करेगी. इसके अलावा TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन, DC डिमिंग और Eye Comfort फीचर्स भी दिए गए हैं, जो लंबे समय तक फोन यूज करने वालों के लिए जरूरी हैं.

बैटरी और परफॉर्मेंस

POCO C81X में 5200mAh बैटरी दी गई है, जबकि POCO C81 में 6300mAh बैटरी मिलती है. दोनों फोन में UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेसिक यूसेज जैसे सोशल मीडिया, वीडियो और हल्की गेमिंग के लिए ठीक है. यहां एक बात साफ समझ लें, यह फोन हैवी गेमिंग या हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए नहीं है. अगर आप BGMI या COD घंटों खेलना चाहते हैं तो यह सही चुनाव नहीं है.

सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स

POCO C81 में Android 16 आधारित HyperOS 3 मिलता है, जबकि C81X Android 15 के साथ आता है. इसमें Google Gemini, Circle to Search, और Xiaomi HyperIsland जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यानी बजट फोन में भी AI का थोड़ा टेस्ट मिल रहा है.

कैमरा सेटअप

दोनों फोन में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. HDR+, Night Mode, AI Sky और Document Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

कीमत और उपलब्धता

POCO C81X की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है, जबकि POCO C81 10,999 रुपये में मिलेगा. ये दोनों स्मार्टफोन Flipkart पर 27 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
अगर आपका बजट 10 हजार के आसपास है और सिर्फ बैटरी और बेसिक यूज चाहिए तो ये फोन ठीक हैं. लेकिन अगर परफॉर्मेंस या कैमरा चाहिए, तो आपको दूसरे ऑप्शन को भी देखने चाहिए.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :