गर्मी हो जाएगी छूमंतर..क्या आजमा कर देखी मटके वाली ये वायरल ट्रिक, गजब का है ये फ्री जुगाड़

HIGHLIGHTS

गर्मियाँ शुरू होते ही इंटरनेट पर अलग अलग ट्रिक वायरल होना शुरू हो जाती हैं।

इस बार भी एक ट्रिक वायरल हो रही है। इसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

इस ट्रिक को आप भी अपने कूलर के साथ आजमा कर देख सकते हैं।

गर्मी इस समय धीरे धीरे बढ़ रही है और अपने रंग दिखा रही है कि आगे क्या होने वाला है। आने वाले समय में यानि मई और जून में गर्मी आपको जाहिर तौर पर परेशान करने वाली है। हालांकि, जैसे जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे वैसे इंटरनेट पर हर साल कोई न कोई ट्रिक वायरल होती नजर आती है। ऐसा ही इस साल भी हो रहा है। हालांकि, यह नई बात नहीं है, इसके पहले भी यह ट्रिक वायरल होती रही है। हर बार इस ट्रिक ने हजारों लोगों को राहत दी है और मुझे लगता है कि आने वाले समय में यानि इन गर्मियों में भी यह ट्रिक बहुत से लोगों के काम आने वाली है। असल में, मैं यहाँ आपको कूलर में मटके वाली ट्रिक के बारे में जानकारी देने वाला हूँ। इस ट्रिक को लेकर इस समय इंटरनेट पर हलचल सी मची हुई है। असल में, यह ट्रिक आपके पैसे खर्च नहीं करवाती है, हालांकि, आपको कुछ मटकों की जरूरत होने वाली है। आइए इस ट्रिक के बारे में और कैसे आप अपने कूलर में मटके का इस्तेमाल करने वाले हैं।

क्या है मटके वाली ट्रिक?

असल में, गर्मियों के बढ़ने के साथ ही सभी लोग AC खरीदने निकल पड़ते हैं। हालांकि, बहुत से लोग कूलर का ही इस्तेमाल करते हैं। अब कूलर AC तो नहीं बन सकता, यह सब जानते हैं लेकिन इतना हो सकता है कि कूलर से भी AC वाली कूलिंग ली जा सकती है। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ ट्रिक अपनाने होंगे, मैं आपको नमक वाली ट्रिक के बारे में जानकारी दे चुका हूँ, इस ट्रिक को यहाँ मटके के साथ भी इस्तेमाल में लिया जा सकता है। उसके बारे में हम आपको आगे बताने वाले हैं। आइए अब ज्यादा इधर उधर की बातें किए बिना जानते हैं कि आखिर मटके वाली ट्रिक क्या है। असल में, सभी जानते हैं कि आवश्यकता आविष्कार की जननी है। ऐसे में जहां भी, जिन जगहों पर भी लोग AC या इससे जुड़े प्रोडक्ट नहीं खरीद पाते हैं, वह उन्हीं चीजों के साथ आविष्कार करते हैं और उन्हें एक नया ही मॉडल बना देते हैं, ऐसा ही कुछ मटके वाली ट्रिक के साथ भी हुआ होगा, ऐसा मुझे लगता है। इस ट्रिक में आपको एक पुराना या नया प्लास्टिक या लोहे का कूलर चाहिए। कुछ मटके साबुत और कुछ मटकों के टुकड़े चाहिए और इसके अलावा अगर आप बर्फ और नमक का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो वह भी किया जा सकता है। इस ट्रिक से कूलर के टैंक में पानी ठंडा रहता है ऐसे में यह आपको भी ठंडक देता रहता है।

कूलर में मटके वाली ट्रिक के लिए क्या क्या चाहिए?

  • आपको एक पुराना या नया लोहे का प्लास्टिक का कूलर चाहिए।
  • कुछ मटके चाहिए, अगर आपके घर में पहले से ही कुछ मटके हैं तो यह सबसे अच्छा है।
  • इसके अलावा आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें आप नमक वाली ट्रिक को भी ट्राई कर सकते हैं।
  • बिजली और पानी की जरूरत भी आपको होने वाली है।
  • एक चीज का ध्यान रखें कि आपका कूलर सही तरीके से काम कर रहा होना चाहिए।

कैसे शुरू करें मटके से AC वाली ठंडक लेना?

अब जब आपने सभी सामान को इकट्ठा कर लिया है तो आइए जानते है कि आपको करना क्या है। असल में, आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, सबसे पहले आपको अपने कूलर को पानी निकालकर सुखा लेना है। इसके बाद आपको एक मटका छोड़कर कुछ अन्य मटकों के छोटे टुकड़े कर देने हैं। इन सभी को आपको पंप को अलग हटाकर कूलर की टंकी में डाल देना है। अब आपको साबुत मटके को लेना है और इसमें आपको उस पंप को भी रख देना है। अब आपको दिखेगा कि आपके कूलर के टैंक में हर तरफ मटके ही मटके देखे जा सकते हैं।

असल में, मटका एक नेचुरल फ्रिज होता है, यह पानी को ठंडा रखता है ऐसे में इसका इस्तेमाल कूलर में करने से भी यह वैसे ही काम करेगा जैसा यह पानी को ठंडा करने में करता है। कूलर में भी इस ट्रिक के बाद पानी ठंडा रहने वाला है। अब जब आप मटकों को हर जगह फैला चुके हैं तो अब आपको कूलर के टैंक को पानी से भर देना है। इसके अलावा आपको कूलर में कुछ और चीजों की भी जरूरत होने वाली है, जो आपको सस्ते में ही मिल जाएंगी।

आपको हनीकॉम्ब पैड चाहिए होंगे। यह पानी को लंबे समय तक रोककर रख सकते हैं। यानि आम कूलर की घास के मुकाबले हनीकॉम्ब पैड्स ज्यादा समय तक पानी को रोकते हैं और इनसे गुजरने वाला पानी आपको हवा के फ़्लो के साथ ठंडी हवा देता रहने वाला है। अब आपको ठंडी हवा मिलना शुरू हो गई है, इसलिए आपको कुछ अन्य बातों को भी ध्यान में रखना चाहिए।

  • आपको कूलर को डायरेक्ट सनलाइट से बचाना चाहिए।
  • अगर नहीं बचा सकते हैं तो आपको किसी शेड के साथ इसपर डायरेक्ट पड़ने वाली धूप को रोकना चाहिए।
  • कमरे के वेंटिलेशन के इसमें आपको जगह छोड़नी चाहिए, ताकि उमस बाहर जाती रहे।
  • कूलर के पंप को अच्छे से साफ रखना चाहिए, इसमें मिट्टी जाने से रोकने के लिए मटके को अच्छे से साफ करें।
  • मोटर सही प्रकार से काम करनी चाहिए।

अब जब आप इन चीजों को सुनिश्चित कर लेते हैं तो आपको आगे के स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए, आप इस टाइम पर नमक के साथ बर्फ वाली ट्रिक भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बर्फ और नमक वाली ट्रिक

अब जब आप देख रहे हैं कि पानी ठंडा है और हनी कॉम्ब पैड्स से गुजरकर आपको यह ठंडी हवा दे रहा है तो आप हवा को ज्यादा ठंडा करने के लिए पानी को और ज्यादा ठंडा कर सकते हैं, इसके लिए आप टैंक में पानी के साथ घर में जमी हुई बर्फ को डाल सकते हैं। ऐसा करके आप ठंड पानी को ज्यादा ठंडा कर देने वाले हैं। इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि यह पानी अब लंबे समय तक ठंडा ही रहे तो आपको करना ये है कि इस बर्फ वाले पानी में कुछ चम्मच बर्फ डाल देना है। ऐसा करके आप बर्फ के पिघलने की क्षमता को कम कर देते हैं, ऐसे में पानी लंबे समय तक ठंडा ही रहता है। ये दोनों ही ट्रिक अपनाकर आप AC को तो फेल नहीं कर सकते हैं, लेकिन अपने कूलर के साथ बेहद ठंडी हवा प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप इन ट्रिक्स को अपना रहे हैं तो आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी। असल में, कई बार ऐसा हो सकता है कि आपको मटकों को बिना साफ किए इस्तेमाल में अगर ले लेते हैं तो जाहिर तौर पर पंप से लेकर मोटर तक खराब हो सकती है। इसलिए आपको ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। इन दोनों ही ट्रिक के साथ आपको बेहद ज्यादा ठंडी हवा लंबे समय के लिए मिलने वाली है। आप भी इस वायरल ट्रिक को अपने घर में आजमाकर देख सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं!

यह भी पढ़ें: 10×10 के कमरे के लिए सबसे बेहतरीन AC? पैसे बचाने हैं तो जरूर देखे लें लिस्ट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :