ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर 16 अप्रैल से “Cooling Days Sale” की शुरुआत हो गई है। इस सेल में कई होम अप्लाएंसेज जैसे AC, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन आदि पर भारी छूट दी जा रही है. इन्हीं में से एक कैटेगरी है एयर कूलर्स की, जहां कुछ मॉडल्स पर करीब 67% तक का डिस्काउंट मिल सकता है। गर्मी के मौसम को देखते हुए यह सही समय है जब आप कम कीमत में अच्छा कूलर खरीद सकते हैं। अगर आप अपने घर के लिए नया कूलर लेने की सोच रहे हैं, तो यहां हमने आपके लिए कुछ दमदार ऑप्शंस को लिस्ट किया है, जो इस सेल के दौरान टॉप डील्स में आते हैं।
VW का यह एयर कूलर बड़े घरों और स्पेस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 125 लीटर की टैंक क्षमता दी गई है और यह मजबूत एयरफ्लो प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार यह पानी और बिजली की खपत में करीब 20% तक बचत करने में मदद कर सकता है। सेल में इसकी कीमत सिर्फ 9,999 रुपये रखी गई है।
वोल्टाज़ का 90 लीटर वाला डेज़र्ट एयर कूलर बड़े कमरों के लिए एकदम सही माना जाता है। इसमें वाटर लेवल इंडिकेटर, नॉब कंट्रोल, कास्टर व्हील्स और ऑस्किलेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही यह इन्वर्टर सपोर्ट के साथ आता है और इसमें आइस चैंबर भी मिलता है। फ्लिपकार्ट सेल में इसकी कीमत 10,999 रुपये रखी गई है।
सैन्सुई का यह मॉडल 93 लीटर टैंक के साथ आता है और तेज कूलिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें हनीकॉम्ब पैड्स और 3 स्पीड मोड्स दिए गए हैं, जो इसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं। साथ ही इसमें कास्टर वील्स भी हैं और यह 48 फ़ीट तक हवा फेंकता है. कंपनी इस पर 12 महीने की वारंटी भी दे रही है और अभी सेल के दौरान इसे 8,933 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है।
हिंडवेयर स्मार्ट अप्लाएंसेज का 85 लीटर क्षमता वाला कूलर कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है और करीब 350 स्क्वायर फीट तक के एरिया को ठंडा कर सकता है। इसमें 4-वे एयर डिफ्लेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो हवा को चारों दिशाओं में फैलाती है। इसकी कीमत सेल के दौरान 20,990 रुपये से घटकर 8,799 रुपये हो गई है।
बजाज का 36 लीटर वाला पर्सनल/रूम एयर कूलर डिस्काउंट के बाद 5,651 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी असली कीमत 9,800 रुपये बताई गई है। यह इन्वर्टर के साथ काम करता है और करीब 30 फीट तक एयर थ्रो देता है, जो छोटे कमरों के लिए पर्याप्त है। बैंक ऑफर्स के साथ इसकी कीमत और भी कम की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: कूलर से हुई मौत! तपती गर्मी में भूलकर भी न करें ये काम..