इस बार प्यार को बढ़ा कर हद से गुजर जाएंगे रिंकी और सचिव जी? Panchayat Season 5 ने बढ़ाई धड़कनें, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

HIGHLIGHTS

Panchayat Season 5 की रिलीज 2026 में कन्फर्म

Prime Video पर ही आएगा नया सीजन

फुलेरा की कहानी फिर लेगी नया मोड़

Panchayat Season 5: भारत में वेब सीरीज के फैंस के बीच इस समय Panchayat का नाम फिर से ट्रेंड कर रहा है. वजह है इसका अगला सीजन यानी Panchayat Season 5. ट्रेंड्स पर नजर डालें तो Panchayat Season 5 की Release Date अब सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉपिक्स में शामिल हो चुका है. क्या इस बार सचिव जी और रिंकी के बीच प्यार और बढ़ेगा या आ जाएंगी दूरियां, सबका जवाब आपको पंचायत सीजन-5 में देखने को मिलेगा.

Panchayat Season 5 कब और कहां आएगा?

Panchayat Season 5 को 2026 में रिलीज किया जाएगा और यह पहले की तरह Amazon Prime Video पर ही स्ट्रीम होगा. हालांकि, अभी तक इसकी सटीक रिलीज डेट सामने नहीं आई है. लेकिन, प्लेटफॉर्म ने इसे अपने 2026 लाइनअप का हिस्सा कन्फर्म कर दिया है. इसका मतलब साफ है कि सीरीज आ रही है, बस तारीख का इंतजार बाकी है.

कहानी में दिखेगा नयापन

नया सीजन वहीं से आगे बढ़ेगा जहां पिछला खत्म हुआ था. फुलेरा गांव की राजनीति पूरी तरह बदल चुकी है, जहां क्रांति देवी अब प्रधान बन चुकी हैं और मंजू देवी की जगह ले चुकी हैं. सबसे बड़ा सवाल अभी भी यही है कि अभिषेक त्रिपाठी का आगे क्या होगा. CAT परीक्षा क्लियर करने के बाद भी उसका कुछ समय गांव में बचा हुआ है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह फुलेरा में रहता है या आगे बढ़ जाता है. इसके साथ ही रिंकी और अभिषेक की कहानी भी आगे बढ़ सकती है, जो धीरे-धीरे मजबूत होती दिख रही है.

कौन-कौन से किरदार लौटेंगे?

इस सीजन में फिर से वही चेहरे देखने को मिलेंगे जिन्होंने इस शो को खास बनाया है. Jitendra Kumar अभिषेक त्रिपाठी के रोल में लौटेंगे, वहीं Neena Gupta मंजू देवी और Raghubir Yadav बृज भूषण दुबे के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा रिंकी, प्रहलाद और विकास जैसे किरदार भी वापस आने वाले हैं, जो इस कहानी की जान हैं.

क्यों इतना बड़ा इंतजार?

The Viral Fever यानी TVF ने इस सीरीज को जिस तरह बनाया है, वह इसे बाकी शोज से अलग करता है. इसमें न ओवरड्रामैटिक सीन हैं और न ही जबरदस्ती का मसाला, बल्कि यह एक सादी लेकिन गहरी कहानी है जो सीधे लोगों से जुड़ती है.इसी वजह से हर नया सीजन आते ही ट्रेंड करने लगता है.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :