Samsung Galaxy Watch 9 और Watch Ultra 2 भारत में लॉन्च.. देखें क्या है प्राइस

HIGHLIGHTS

Samsung ने अपने Galaxy Unpacked 2026 में फोन्स के साथ स्मार्ट घड़ियाँ भी पेश की हैं।

कंपनी ने इस ईवेंट में Galaxy Watch 9 के साथ साथ Galaxy Watch Ultra 2 लॉन्च किया है।

सैमसंग ने इन दोनों ही डिवाइस को सबसे पावरफुल गैलेक्सी वॉचेस के तौर पर लॉन्च किया है।

Samsung ने अपने Galaxy Unpacked Event का आयोजन आज किया और इस ईवेंट में कंपनी ने अपनी अगली पीढ़ी के Foldables Phones को दुनिया के बाजार के साथ साथ इंडिया के बाजार में भी एंट्री दी। हालांकि, केवल और केवल दमदार स्पेक्स और फीचर वाले Foldable Phones को ही इस ईवेंट में लॉन्च नहीं किया गया है, इस ईवेंट में कंपनी ने अपने कुछ अन्य दमदार डिवाइस भी लॉन्च किये हैं। जहाँ सबकी नजर सैमसंग के Samsung Galaxy Z Fold 8, Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के अलावा Samsung Galaxy Z Flip 8 पर हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इस ईवेंट में अपनी Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 को भी लॉन्च कर दिया है।

सैमसंग की बात करें तो कंपनी ने अपनी Galaxy Watch Ultra 2 को ‘most powerful and advanced Galaxy Watch ever.’ का खिताब भी दे डाला है। वहीं, सैमसंग ने अपनी Galaxy Watch 9 ‘the ultimate everyday health companion के तौर पर पेश किया है। यह ग्राहकों की सेहत का बेहद ही ज्यादा ध्यान रखती है। आइए अब इन दोनों ही यानि Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 के इंडिया प्राइस से लेकर इनके स्पेक्स और फीचर आदि को देखते हैं।

​Samsung Galaxy Watch 9 के स्पेक्स और कलर ऑप्शन

​The Samsung Galaxy Watch 9 को कंपनी ने दो अलग अलग साइज़ में पेश किया है- एक वैरिएन्ट 44mm (1.47-इंच की डिस्प्ले पर) और दूसरा 40mm (1.34-इंच की डिस्प्ले पर) लॉन्च हुई है। दोनों में AMOLED डिस्प्ले मिलती है, इसके साथ ही 3000 निट्स की ब्राइटनेस भी इस स्क्रीन पर दी जा रही है। यह वॉच Full कलर और ऑल्वीज़ पण फीचर के साथ आती है। 44mm की Galaxy Watch 9 को अगर देखा जाए तो इसमें कंपनी की ओर से 445mAh की बैटरी दी गई है, वहीं 40mm वैरिएन्ट को कंपनी ने 390mAh की बैटरी के साथ उतारा है। Samsung Galaxy Watch 9 को Qualcomm के Snapdragon W6100 प्रोसेसर चिप पर पेश किया गया है, इसमें 2GB की रैम के अलावा 32GB की स्टॉरिज मिलती है, इसे कंपनी ने Wear OS 7 पर लॉन्च किया है।

अगर कलर ऑप्शन देखें जाएँ तो 40mm Galaxy Watch 9 को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो इसे आप Cream और Graphite कलर में खरीद सकते हैं, इसके अलावा अगर आप 44mm वाले मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे Graphite और Silver कलर में खरीद सकते हैं।

​Samsung Galaxy Watch Ultra 2 के स्पेक्स और कलर

​दूसरी ओर, Samsung Galaxy Watch Ultra 2 को देखा जाए तो इसे कंपनी की ओर से एक 1.52-इंच की AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया है, इसमें आपको 5000निट्स की ब्राइटनेस मिल जाती है। इसमें भी फुल कलर और Always On Display फीचर मिलता है। इस वॉच को पावर देने के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon W6100 प्रोसेसर चिप मौजूद है, इसके अलावा इसमें आपको 2GB रैम के साथ साथ 64GB स्टॉरिज मिलती है। Galaxy Watch Ultra 2 को कंपनी Wear OS 7 पर लेकर आई है।

Galaxy Watch Ultra 2 को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आप इसे Titanium Silver और Titanium Gray कलर में खरीद सकते हैं।

​Samsung Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 का इंडिया प्राइस क्या है?

Samsung की ओर से अभी तक के फोन्स के साथ साथ इन वॉच आदि की आधिकारिक इंडिया प्राइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite बनाम Realme P4R: कीमत, डिजाइन, कैमरा, बैटरी और अन्य की तुलना, 20 हजार में कौन सा बेस्ट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :