19999 रुपये की शुरूआती कीमत में THOMSON ने लॉन्च किये 50-इंच, 55-इंच की के टीवी, Flipkart Festival Sale में खरीदने के लिए मिलेंगे
इस फेस्टिव सीजन, फ्रांस का प्रतिष्ठित कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड THOMSON ने अपने बहुप्रतीक्षित 50-इंच और 55-इंच JioTele OS QLED स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है। ये टीवी एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart Big Billion Days Sale में उपलब्ध होंगे। नया 50” QLED स्मार्ट टीवी मात्र ₹19,999 में लॉन्च किया गया है, जो भारत में अब तक का सबसे आकर्षक और डिसरप्टिव स्मार्ट टीवी लॉन्च है। वहीं 55” मॉडल की कीमत ₹25,999 रखी गई है।
इसके अलावा, THOMSON ने अपने अन्य प्रोडक्ट्स पर भी बड़े ऑफर्स का ऐलान किया है। इनमें 7 किलो सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मात्र ₹4,590 से और साउंडबार मात्र ₹1,199 से शुरू होंगे। यह अब तक का सबसे बड़ा फेस्टिव कैंपेन है, जिसमें ब्रांड ने पूरा GST लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया है। कीमतों में ₹6000 तक की कटौती की गई है और इसके लिए किसी बैंक ऑफर या छिपी हुई शर्तों की ज़रूरत नहीं है।
ग्राहकों को नए टीवी और THOMSON लिनक्स सीरीज़ टीवी खरीदने पर 3 महीने की फ्री Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन भी मिलेगी। इसके साथ ही Axis और ICICI बैंक ग्राहकों को कम से कम 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
लॉन्च ऑफर्स:
- JioHotstar – 3 महीने फ्री सब्सक्रिप्शन
- JioGames – 1 महीने फ्री सब्सक्रिप्शन
नए QLED टीवी की प्रमुख खूबियाँ (50” और 55”)
- QLED 4K डिस्प्ले: 1.1 बिलियन रंग, HDR10+, गहरा कॉन्ट्रास्ट – सिनेमाई अनुभव।
- JioTele OS इंटीग्रेशन: भारतीय कंटेंट और पसंद के हिसाब से स्मार्ट और तेज़ अनुभव।
- AI कंटेंट गुरु: 10+ OTT ऐप्स से पर्सनलाइज़्ड सुझाव।
- वॉइस सर्च: HelloJio असिस्टेंट के साथ 10 से अधिक भारतीय भाषाओं में वॉइस कमांड।
- मॉडर्न डिज़ाइन: बेज़ल-लेस, एलॉय स्टैंड्स के साथ प्रीमियम सेटअप।
- स्मार्ट कनेक्टिविटी: ड्यूल-बैंड वाई-फाई, वॉइस-इनेबल्ड रिमोट, HDMI/USB पोर्ट और स्क्रीन मिररिंग।
एसपीपीएल के सीईओ और भारत में THOMSON के एक्सक्लूसिव ब्रांड लाइसेंसी अवनीत सिंह मरवाह ने कहा: "50” और 55” QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च के साथ, हम भारतीय ग्राहकों को एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और गहरे कंटेंट इंटीग्रेशन के साथ एक बेहतरीन होम एंटरटेनमेंट अनुभव दे रहे हैं – वह भी डिसरप्टिव कीमतों पर। इस बार का बिग बिलियन डेज़ THOMSON के लिए सबसे बड़ा फेस्टिव ऑफर है। न सिर्फ टीवी पर बल्कि वॉशिंग मशीन और साउंडबार्स पर भी। पूरे GST लाभ को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाकर और Jio की एक्सक्लूसिव कंटेंट पार्टनरशिप के साथ, हम unmatched वैल्यू ऑफर कर रहे हैं। यह ब्रांड के लिए एक ऐतिहासिक पल है और ग्राहकों के लिए अपने घर अपग्रेड करने का सुनहरा मौका।”
थॉमसन की नई Mini QD LED टीवी सीरीज़
ये टीवी क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी और मिनी LED बैकलाइटिंग के साथ आते हैं। इनमें अल्ट्रा-ब्राइट विज़ुअल्स, गहरे ब्लैक्स और सटीक कलर एक्युरेसी है। इनका उद्देश्य प्रीमियम सिनेमाई अनुभव को किफ़ायती दाम पर देना है।
नए Mini LED टीवी की खूबियाँ
- Smart Eye Shield, 540 Local Dimming Zones, Dynamic Backlight
- Mini QD 4K डिस्प्ले
- 108W स्पीकर सिस्टम
- Google TV सपोर्ट
थॉमसन Android और Google TV सीरीज़
- Ultra HD रिज़ॉल्यूशन, HDR10, Dolby MS 12, Dolby Digital Plus, DTS TruSurround
- 40W आउटपुट, बेहतरीन गेमिंग अनुभव
- Google Assistant, Netflix, YouTube, Google Play शॉर्टकट वाले रिमोट
- Bezel-less डिजाइन, Dolby Atmos, Dolby Audio, 2GB RAM, 16GB ROM
बाजार में बढ़ती मांग
फेस्टिव सीज़न में वैल्यू-ड्रिवन और फीचर-रिच इलेक्ट्रॉनिक्स की बढ़ती मांग के चलते भारत का स्मार्ट टीवी और अप्लायंसेज़ मार्केट लगातार डबल-डिजिट ग्रोथ दर्ज कर रहा है। THOMSON पहले से ही भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ता हुआ ब्रांड है और आक्रामक प्राइसिंग, लोकल इनोवेशन और ‘मेक इन इंडिया’ मैन्युफैक्चरिंग के साथ अपनी स्थिति और मज़बूत कर रहा है। इस बार के सबसे बड़े फेस्टिव ऑफर्स के साथ THOMSON का मकसद है कि वह भारतीय घरों का पहला चुनाव बने – स्मार्ट और किफ़ायती टेक्नोलॉजी के लिए।