अब बस चंद ही दिनों में Flipkart की Big Billion Days Sale की शुरुआत होने वाली है। इस सेल में हमें हर साल की तरह इस साल भी टीवी, फ्रिज, और स्मार्टफोन्स जैसे गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज़ पर भारी डिस्काउंट देखने को मिलने वाला है। हालांकि, यह फेस्टिव सेल शुरू होने से पहले ही कुछ प्रोडक्ट्स पर फ्लिपकार्ट ने भारी डिस्काउंट ऑफर्स देना शुरू कर दिया है। TCL का 75 इंच का T6D QLED Ultra HD 4K Smart TV फ्लिपकार्ट पर इस समय अपनी MRP से लगभग आधी कीमत में मिल रहा है।
अगर आप भी दिवाली से पहले अपने घर के लिए नेचुरल कलर्स और दमदार साउंड आउटपुट वाला एक शानदार स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो T6D QLED Ultra HD 4K Smart TV आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। TCL का यह स्मार्ट टीवी आपके घर के लिविंग रूम को एक मिनी थिएटर में बदल देगा। अगर आप इस टीवी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ज़रा इसके स्पेक्स, फीचर्स और कीमत पर एक नज़र डाल लीजिये, क्योंकि आज इस आर्टिकल में हम आपको इस टीवी से जुड़ी सारी जानकारियां देने वाले हैं।
फ्लिपकार्ट TCL के इस T6D QLED Ultra HD Smart Google TV पर 47% की सीधी छूट ऑफर कर रहा है। इस सेल में यह टीवी अपनी 1,49,990 रुपये की MRP से घटकर महज़ 79,970 रुपये में लिस्टेड है। इसका मतलब फ्लिपकार्ट पर ये टीवी अपनी MRP से 70,020 रुपये कम में मिल रहा है। अगर आप इस टीवी का भुगतान SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको इस टीवी पर 27,427 रुपये की अतिरिक्त छूट और 3,999 का कैशबैक भी मिल सकता है। हालांकि ये ऑफर सिर्फ नॉन-EMI कस्टमर्स के लिए ही उपलब्ध होगा।
अगर आप ढूंढ रहे हैं कम पैसों में दमदार फीचर्स वाला टीवी तो TCL का ये T6D QLED Ultra HD Smart Google TV आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें आपको 75 इंच का दमदार QLED डिस्प्ले मिलता है जो 60Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं इसमें आपको 4k रेज़ोल्यूशन भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में आपको ईथरनेट, 3 HDMI और 2 USB का सपोर्ट मिलता है।
इसमें आपको QLED AiPQ प्रोसेसर, Dolby Vision HDR 10+, HVA पैनल, MEMC, Dolby Audio 30W, Dolby Atmos, Dts-X, 60Hz नेटिव रिफ्रेश रेट (DLG 120 Hz), डायनामिक कलर एन्हांसमेंट, Game Master 120Hz गेम एक्सेलेरेटर, Google TV, TCL Ai और मल्टीपल आई केयर, मेटैलिक बेज़ेल-लेस डिज़ाइन जैसे अन्य फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। वहीं इस टीवी की RAM कैपेसिटी 2GB और स्टोरेज मेमोरी 16GB है।
यह भी पढ़ें: Flipkart की बड़ी सेल से पहले Vivo के इस फ्लैगशिप पर भारी भरकम ऑफर, 14000 से ज्यादा की सीधी बचत