Kodak के नए 4K Mini-QD और QLED TV इंडिया में लॉन्च, कीमत जानकर दंग रह जाओगे

By
HIGHLIGHTS

Kodak के नए स्मार्ट टीवी भारतीय बाजार में लॉन्च हुए हैं।

ये कंपनी HD Ready से लेकर 4K Mini-QD टीवी तक कई ऑप्शन लेकर आयी है।

Flipkart पर चल रही बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान ये टीवी बहुत ही कम कीमत में लिस्टेड हैं।

मीठी मीठी ठंड के साथ ही फेस्टिव सीज़न भी शुरू हो चुका है। वहीं फेस्टिव सीज़न अपने साथ सेल्स की भरमार लेकर आता है। इन्हीं सेल्स के दौरान अब kodak के नए टीवीज़ ने भी भारतीय बाजार में अपनी दस्तक दे दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी HD Ready से लेकर 4K Mini-QD टीवी तक कई ऑप्शन लेकर आयी है। इन स्मार्ट टीवी की सबसे ख़ास बात तो ये है कि इनकी कीमत सिर्फ और सिर्फ 6,999 रुपये से शुरू हो रही है। Flipkart पर चल रही बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान ये टीवी बहुत ही कम कीमत में लिस्टेड हैं। Kodak कंपनी का मेन फोकस अलग अलग बजट वाले ग्राहकों को बड़ी स्क्रीन, बेहतर पिक्चर क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स देने पर है।

55 इंच का Mini-QD 4K TV

कोडक की इस रेंज में 55 इंच का Mini-QD 4K TV सबसे खास है जिसमें Mini LED बैकलाइटिंग, 1.1 अरब कलर्स, Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट भी देखने को मिल रहा है, और सिर्फ इतना ही नहीं ये टीवी 550 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करने के साथ ही 120Hz का रिफ्रेश रेट भी देता है। साथ ही इस टीवी में VRR और ALLM जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं जो इसे और खास बना रहे हैं।

बात करें अगर इस टीवी के फीचर्स की तो इस टीवी में आपको Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम, Google Assistant और इन-बिल्ट Chromecast जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं बेहतर साउंड आउटपुट का ध्यान रखते हुए इस टीवी में 80W का क्वाड-स्पीकर सिस्टम भी दिया गया है। ये स्पीकर्स टीवी के साउंड एक्सपीरियंस को दमदार बनाने में मदद करते हैं।

65 इंच तक के मॉडल भी लॉन्च

सिर्फ इतना ही नहीं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस सेगमेंट में JioTele OS पर चलने वाले QLED टीवी भी पेश किए हैं। इन स्मार्ट टीवी में 43, 50, 55 और 65 इंच तक के स्क्रीन साइज ऑप्शन उपलब्ध हैं। इस रेंज में 4K QLED डिस्प्ले, HDR, 300 से ज्यादा फ्री लाइव चैनल, JioGames और वॉयस रिमोट जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।

वहीं बात करें अगर Coolita 3.0 Linux प्लेटफॉर्म वाले टीवी की, तो ये स्मार्ट टीवी 24, 32, 40, 43 और 50 इंच तक के स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध हैं। इन टीवी में QLED कलर, बेजल-लेस डिजाइन और JioHotstar, यूट्यूब, Prime Video, SonyLIV और ZEE5 जैसे एप्स का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं इनके कुछ मॉडल में 40W सराउंड साउंड भी मिलने वाला है।

Kodak के नए Smart TVs की कीमत

बात करें अगर Kodak के नए लॉन्च हुए स्मार्ट टीवी की कीमत की तो Kodak का 55 इंच वाला Mini-QD 4K TV की कीमत 34,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। वहीं 65 इंच वाले JioTele OS QLED TV की कीमत 42,499 रुपये और 50 इंच वाले QLED Special Edition Full HD TV की कीमत 23,499 रुपये है। इसका 50 इंच वाला QLED Special Edition Full HD TV 23,499 रुपये में मिल रहा है। वही बात करें अगर Kodak X900 Pro स्मार्ट टीवी की तो इसके 40 और 43 इंच वाले टीवी की कीमत क्रमशः 11,999 और 13,999 रुपये है।

आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि फ्लिपकार्ट की इस सेल में अन्य मॉडल भी कम कीमत पर मिल रहे हैं जिसमें 24 इंच वाले टीवी की कीमत तो सिर्फ 6,999 रुपये और कुछ 32 इंच मॉडल 8,099 रुपये से शुरू हो जाते हैं। ग्राहकों को चुनिंदा Axis और ICICI बैंक कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें: Vivo S2 FE vs Poco X8 Power vs Realme P4s: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना


Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By