Vivo S2 FE vs Poco X8 Power vs Realme P4s: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Vivo S2 FE vs Poco X8 Power vs Realme P4s: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Vivo S2 FE, Poco X8 Power और Realme P4s तीनों मिड-रेंज सेगमेंट के लेटेस्ट और तगड़े 5G स्मार्टफोन हैं। Vivo S2 FE में 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। वहीं, Poco X8 Power में 100W फास्ट चार्जिंग और Snapdragon प्रोसेसर दिया गया है। Realme P4s की खासियत इसका 144Hz डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP OIS कैमरा है। तीनों फोन्स 40,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में आते हैं लेकिन इनकी सटीक कीमत और फीचर्स में अंतर हैं। ऐसे में अगर आप अपने लिए इस बजट में नया फोन लेने की सोच रहे हैं लेकिन कन्फ्यूज़ हैं कि कौन सा लें, तो यह तुलना आपके काफी काम आ सकती है। आइए जानते हैं तीनों फोन्स में कौन किससे बेहतर है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo S2 FE vs Poco X8 Power vs Realme P4s

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1260×2800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 449ppi है और हाई ब्राइटनेस मोड में स्क्रीन की ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक जाती है। फोन का वजन लगभग 225 ग्राम और मोटाई 8.69mm है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है।

Poco X8 Power में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2772 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, Dolby Vision और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिला है। फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। इसका वजन लगभग 229 ग्राम और मोटाई 8.65mm है।

दूसरी ओर, Realme P4s में 6.78 इंच का 1.5K Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और पिक्सल डेनसिटी 450ppi है। यह HDR10+ और 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है। इसका वजन लगभग 208 ग्राम और मोटाई 8.6mm है।

डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस दोनों के मामले में में Realme P4s सबसे आगे है। वजन में भी यही तीनों में सबसे हल्का है। जबकि बड़ी स्क्रीन के लिए Poco X8 Power और Vivo S2 FE बढ़त लेते हैं।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo S2 FE में 6nm टेक्नोलॉजी पर बना MediaTek Dimensity 7300e 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी तीन OS अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Poco X8 Power में 4nm Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। इसमें Adreno GPU के साथ 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी चार OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Realme P4s में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Hyper Vision+ AI चिप भी मिलती है, जो गेमिंग के लिए काम आती है। फोन में 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। इसमें RAM को 14GB तक वर्चुअली बढ़ाने का विकल्प भी है। यह Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी तीन साल के OS अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

प्रोसेसर से लेकर RAM, स्टोरेज और गेमिंग से जुड़े फीचर्स के मामले में Realme P4s सबसे दमदार ऑप्शन है। हालांकि, लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए Poco X8 Power बाज़ी मारता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरे की बात करें तो Vivo S2 FE में 50MP Sony IMX852 मुख्य सेंसर और 2MP का सेकेंडरी बोकेह कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Poco X8 Power में 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme P4s में 50MP का मुख्य कैमरा मिलता है, जिसमें टू-एक्सिस OIS दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है। यह फोन 4K रिजॉल्यूशन में 30fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

रियर कैमरा सेटअप में तीनों फोन लगभग एक जैसे लगते हैं, जबकि फ्रंट कैमरा के लिए Realme P4s का रेज़ोल्यूशन सबसे कम है। हालांकि, सिर्फ मेगापिक्सल के आधार पर फोटोज़ की क्वालिटी तय नहीं होती, इसके लिए सेंसर, इमेज प्रोसेसिंग और शूटिंग की परिस्थितियां भी मायने रखती हैं।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Vivo S2 FE में 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 68 घंटे तक कॉलिंग और 30 घंटे तक TikTok वीडियो प्लेबैक दे सकती है।

Poco X8 Power में भी 10,000mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा, फोन में 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।

Realme P4s में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

बैटरी क्षमता के मामले में Vivo S2 FE और Poco X8 Power बराबर हैं। चार्जिंग स्पीड Poco X8 Power की सबसे तेज़ है। यानी बड़ी बैटरी के साथ फ़ास्ट चार्जिंग भी चाहिए तो Poco X8 Power क्लियर विनर है।

भारत में कीमत

भारत में Vivo S2 FE की कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 42,999 रुपये है।

Poco X8 Power की शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये रखी गई है।

Realme P4s की कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 37,999 रुपये है, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 41,999 रुपये में आता है।

गौरतलब है कि इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर चल रही फेस्टिवल सेल्स के दौरान इन स्मार्टफोन्स को इससे सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज लेकर OTT पर छाई ये सीरीज, हर एपिसोड में खुलता है एक नया राज

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile