16999 रुपये की शुरूआती कीमत में ये कंपनी ले आई ये शानदार टीवी, फीचर्स देख लिए तो खुली रह जायेंगी आँखें, नोट करें सेल डेट
Kodak TV ने अपनी लोकप्रिय Matrix Series में एक नई QLED Google TV रेंज पेश की है, जिसमें 43, 50, 55 और 65 इंच के स्क्रीन साइज़ शामिल हैं। ये टीवी अब Flipkart और Amazon दोनों पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। सबसे खास बात यह है कि यह प्रीमियम सीरीज़ अब सिर्फ 16,999 रुपये से शुरू होती है, जिससे QLED टेक्नोलॉजी का शानदार अनुभव अब और भी किफायती हो गया है।
हाल ही में 32 इंच से बड़े टीवी पर GST 28% से घटकर 18% कर दिया गया है, जिसके चलते बड़े स्क्रीन मॉडल्स पहले से ज्यादा सस्ते और आसानी से उपलब्ध हो गए हैं। यानी अब आप बड़े स्क्रीन पर शानदार पिक्चर क्वालिटी का मजा बजट-फ्रेंडली कीमतों में उठा सकते हैं।
Flipkart और Amazon Festive Sale में मिलेंगे जबरदस्त डिस्काउंट
Kodak की यह नई रेंज Flipkart Big Billion Days Sale और Amazon Great Indian Festival के दौरान विशेष ऑफर्स के साथ उपलब्ध होगी। Flipkart Plus और Black मेंबर्स को 22 सितंबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा, ऐसे ही Amazon Prime Members के लिए भी यह सेल 22 सितम्बर से ही शुरू होने वाली है। अन्य सभी यूज़र्स के लिए सेल 23 सितंबर से शुरू होगी। इस दौरान आप अतिरिक्त डिस्काउंट और कॉम्बो ऑफर्स का फायदा भी उठा पाएंगे।
प्रीमियम फीचर्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस
नई Kodak QLED Google TV को खासतौर पर हर मूड और जरूरत को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। चाहे आप मूवी देख रहे हों, गेमिंग कर रहे हों या काम कर रहे हों, यह टीवी आपको सिनेमैटिक व्यूइंग अनुभव और पावरफुल ऑडियो प्रदान करती है। बेज़ल-लेस डिज़ाइन टीवी को एक प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है। इसमें इन-बिल्ट ऐप्स जैसे Netflix, Prime Video, JioCinema, YouTube, Sony LIV और Zee5 पहले से मौजूद हैं, जिससे एंटरटेनमेंट हमेशा आपकी उंगलियों पर रहेगा।
Kodak 65 इंच 4K QLED TV – सीरीज़ का सबसे बड़ा आकर्षण
Kodak का नया 65 इंच 4K QLED TV इस सीरीज़ का फ्लैगशिप मॉडल है। इसमें 1 बिलियन कलर्स के साथ शानदार 4K डिस्प्ले दिया गया है। बेज़ल-लेस मेटालिक बॉडी आपके लिविंग रूम को प्रीमियम फील देती है। Dolby Atmos, Dolby Digital Plus और DTS TruSurround की मदद से 60W ऑडियो आउटपुट मिलता है, जो फैमिली मूवी नाइट्स और बिंज-वॉचिंग के लिए परफेक्ट है। क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ यह टीवी तेज़ और लैग-फ्री परफॉर्मेंस देता है।
मुख्य फीचर्स की सम्पूर्ण जानकारी
- स्क्रीन साइज़: 43”, 50”, 55” और 65”
- डिस्प्ले: QLED 4K with 1 Billion Colors, HDR10 + WCG
- डिज़ाइन: बेज़ल-लेस मेटालिक फिनिश
- साउंड: 43” और 50” मॉडल – 50W आउटपुट, 55” और 65” मॉडल – 60W आउटपुट
- ऑडियो टेक्नोलॉजी: Dolby Atmos, Dolby Digital Plus, DTS TruSurround
- Google TV: Google Assistant, Chromecast, AirPlay सपोर्ट
- ऐप्स और शोज़: 10,000+ ऐप्स और 5,00,000+ शोज़
- परफॉर्मेंस: AI PQ चिपसेट, Quad-Core ARM Cortex A55, 2GB RAM और 16GB स्टोरेज
- कनेक्टिविटी: 3 HDMI (ARC, CEC), 2 USB, Optical Output, Dual-band Wi-Fi, Bluetooth 5.0
कीमत और ऑफर्स
साथ ही, फेस्टिव सीज़न के दौरान Kodak TV का पूरा Smart TV पोर्टफोलियो Amazon और Flipkart पर 5,799 रुपये से शुरू होने वाले स्पेशल ऑफर्स के साथ उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि स्पेशल एडिशन सीरीज़ में ग्राहकों को 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।