टोरेटो लेकर आए शक्तिशाली एवं डायनामिक सपीकर-बूम

टोरेटो लेकर आए शक्तिशाली एवं डायनामिक सपीकर-बूम

इनोवेटिव एवं पोर्टेबल डिजिटल प्राडक्ट मार्केट में अग्रणी नाम टोरेटो ने अपने साउंड सिस्टम लाइनअप में विस्तार करते हुए वाटर रेसिस्टेंट ब्ल्यूटुथ स्पीकर  टोरेटो बूम लॉन्च किया हैं। टोरेटो बूम एक ऐसा नेक्स्ट जेनेरेशन वायरलेस स्पीकर है, जो एडवेंचर एवं संगीतपसंद लोगों के लिए खासतौर पर बनाया गया है। यह स्पोर्ट्स स्पीकर आईपीएक्स-5 रेटिंग प्राप्त है, आप बारिश के बीच में भी अपने मनपसंद संगीत का आनंद ले सकते हैं। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

स्पीकर का एस्टीरियर प्रीमियर रग्ड रबर से बना है, जो इसे लम्बे समय तक चलने के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाला शॉक प्रूफ स्पीकर बनाता है। टोरेटो बूम में 1500 एमएएच की बैटरी लगी है, जो पांच घंटे तक संगीत सुनने की आजादी देती है। ब्ल्यूटुथ के अलावा आप बूम पर यूएसबी केबल, टीएफ कार्ड, एफएम और आक्स केबल के जरिए भी संगीत का आनंद ले सकते हैं। 

यह हैंडी डिवाइस स्पोटर्स एक्टीविटीज, पूल पार्टीज, कैम्पिंग और आउटडोर एक्टीविटीज के लिए उपयुक्त है। इसका आउटपुट साउंड 10 वाट का है, जो आपको संगीत का चरम आनंद देगा। इसका टावरिंग रेंज 10 मीटर है और इससे इसको उपयोग में लाने वालों को अधिक आजादी मिलती है। यह स्पीकर ट्रू वायरलेस कनेक्शन (टीडब्ल्यूएस) से लैस है, जो आपको ब्ल्यूटुथ 5.0 के माध्यम से एक साथ दो स्पीकर उपयोग करने की आजादी देता है।

टोरेटो बूम फीचर 

  • ट्र् वायरलेस कनेक्शन (टीडब्ल्यूएस) के साथ ब्ल्यूटुथ 5.0
  • पानी और झटकों से बचने के लिए आईपीएक्स5 प्रोटेक्शन
  • आक्स, टीएफ कार्ड, एफएम और यूएसबी सपोर्ट
  • 1500 एमएएच की बैटरी
  • 345 ग्राम वजन
  • पांच घंटे का प्लेटाइम
  • 10 वाट का आउटपुट

कीमत एवं उपलब्धता 

टोरेटो बूम काले रंग में उपलब्ध है और इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत 1799 रुपये रखी गई है। यह देश के सभी रीटेल स्टोर्स के साथ-साथ सभी प्रमुख ईकामर्स प्लेटफामर्स पर उपलब्ध रहेगा। यह पोर्टेबल स्पीकर एक साल की वारंटी के साथ आता है।

Press Release

Press Release