अभी तक आप अगर किसी भी लोकल शॉप पर रिचार्ज के लिए जाते होंगे तो जाहिर तौर पर रिचार्ज के लिए आपको अपने नंबर को बताना होता होगा। ऐसा करके आपका नंबर सबसे पहले तो इस दुकानदार के पास पहुँच जाता है इसके अलावा पास खड़े लोग भी इस नंबर को नोट कर सकते हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें महिलाओं की ओर से शिकायत की गई है कि उन्हें अनजान नंबरों से अचानक ही कॉल और मैसेज आना शुरू हो गए, उनसे पूछा गया कि यह कब से हुआ तो उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने किसी एक रिचार्ज की लोकल शॉप से रिचार्ज करवाया है। इसी कारण महिलाओं के लिए इसे एक बड़ी परेशानी के तौर पर देखा जा रहा है।
हालांकि, इसका संज्ञान अब BSNL की ओर से ले लिया गया है। BSNL ने इसी समस्या के निवारण के लिए BSNL Kavach को पेश कर दिया है। यह एक ऐसा फीचर है जो आपके असली मोबाइल नंबर को छुपाकर एक temporary virtual number देता है जिसे आप जहाँ चाहें बेझिझक शेयर कर सकते हैं। आइए इसके बारे में सम्पूर्ण डिटेल्स प्राप्त करते हैं।
यह सेवा आपके main BSNL number से linked एक temporary 10-digit virtual number प्रदान करती है। जब भी recharge करवाना हो या किसी अनजान दुकानदार को number देना पड़े तो असली number की जगह यह Kavach number दिया जा सकता है। Recharge वैसे ही आपके असली account में आएगा लेकिन आपका real number किसी को पता नहीं चलेगा। यह मुख्य तौर पर आपके आपके और सामने वाले के बीच एक प्राइवेसी बैरियर का काम कारण एवल है।
अगर आप अपने नंबर पर BSNL Kavach को Activate करना चाहते हैं तो ऐसा तीन अलग अलग तरीकों से किया जा सकता है, आइए सभी के बारे में एक एक करके जानते हैं।
छोटी छोटी रिचार्ज की दुकानों पर अपने असली नंबर को शेयर करने से unwanted calls और personal details के misuse का खतरा बना रहता है। Kavach इसी से अपको बचाने का काम करता है, खासकर महिलाओं के लिए। फिलहाल यह सेवा खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखकर लॉन्च की जा रही है, लेकिन जो भी अपनी privacy protect करना चाहता है उसके लिए यह उतना ही उपयोगी हो सकता है, जितना महिलाओं के लिए। इसके प्राइस को लेकर अभी के लिए बीएसएनएल की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: मात्र 61 रुपये में BSNL का धमाका प्लान..मिलेंगे 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, Jio-Airtel के होश उड़े