Vodafone वापिस लाया Rs 49 का सस्ता प्लान, लेकिन इस झोल के साथ

Highlights

Rs 49 के रिचार्ज में Vodafone दे रहा है 10 दिन की वैधता

38 रूपये के टॉक टाइम के साथ आ रहा है वोडाफोन का Rs 49 रिचार्ज

Rs 79 के प्लान में मिल रही है 21 दिन की वैधता

वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea) ने इस साल नवम्बर में एयरटेल (Airtel) के साथ-साथ अपने सभी प्रीपेड रिचार्ज प्लांस को महंगा किया है। हालांकि, इसके बाद कंपनी ने कुछ नए प्लांस भी पेश किए हैं जिनकी कीमत तो पुराने रिचार्ज प्लान जितनी हैं लेकिन इनमें मिलने वाले लाभ कम कर दिए गए हैं। वोडाफोन आइडिया (Vi) ने इस साल अगस्त में अपने Rs 49 वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान (prepaid recharge plan) को बन कर दिया था जिसे आप वापिस लाया गया है।

Vodafone idea Rs 49 Plan

वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea) के इस प्लान में 38 रूपये का टॉकटाइम मिल रहा है और यह 100MB डाटा ऑफर करता है। हालांकि, प्लान में आउटगोइंग SMS का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इस रिचार्ज प्लान (recharge plan) की वैधता अब केवल 10 दिन है और सर्विस वैलिडिटी को भी 10 दिन कर दिया गया है। प्लान के तहत यूजर्स से 2.5 पैसा प्रति सेकंड चार्ज लिया जाएगा।

Vodafone idea Rs 79 plan

वोडाफोन आइडिया (Vi) इसी तरह का प्लान (plan) 21 दिन की वैधता के लिए ऑफर कर रहा है जिसके लिए ग्राहकों को Rs 79 खर्च करने होंगे। प्लान में 64 रूपये का टॉक टाइम (talktime) और 200MB डाटा मिल रहा है। इसके अलावा, प्लान में आउटगोइंग (outgoing) SMS की सुविधा नहीं मिल रही है। इस प्लान में भी लोकल/STD कॉल दर 2.5 पैसा प्रति सेकंड रहेगी।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles