Vi Non-Stop Super Plan: इस्तेमाल करते करते थक जायेंगे लेकिन बेनिफिट ख़त्म नहीं होंगे, देखें Vodafone idea के सबसे तगड़े रिचार्ज
Vodafone Idea के पास वैसे तो बहुत से अनलिमिटेड नॉन-स्टॉप रिचार्ज प्लान्स हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे रिचार्ज प्लान्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो OTT के साथ आते हैं। आइये इन प्लान्स के बारे में जानने से पहले इनकी कीमत आदि पर नजर डाल लेते हैं। असल में, Vodafone Idea के ये रिचार्ज प्लान 696 रुपये के साथ साथ 996 रुपये के प्राइस में मिलते हैं। यह दो ही ऐसे प्लान्स हैं जो आपको Amazon Prime Video का एक्सेस प्रदान करते हैं।
इसका मतलब है कि आप Mirzapur के साथ साथ The Family Man के आगामी सीजन और Panchayat के सभी सीजन इन प्लान्स के माध्यम से देख सकते हैं। 696 रुपये के प्लान को कंपनी का किफायती प्लान माना जा सकता है। इसके अलावा अगर 996 रुपये के प्लान को देखा जाये तो यह कंपनी का एक दमदार प्लान है, जो पिछले प्लान के मुकाबले लम्बे समय के लिए फायदे देता है। आइये अब इन प्लान्स के बारे में डिटेल्स को एक एक करके देखते हैं।
क्या मिलता है 696 रुपये के प्लान में
696 रुपये के प्राइस में आने वाले प्लान में ग्राहकों को ट्रूली अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और 300GB प्रति 28 दिन की डेटा लिमिट मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। इसके साथ 56 दिनों तक Amazon Prime Lite फ्री मिलता है, जिसमें HD (720p) क्वालिटी में वीडियो स्ट्रीमिंग और Amazon पर फ्री वन-डे डिलीवरी जैसे फायदे शामिल हैं। 5G स्मार्टफोन यूज़र्स को इस प्लान में चुनिंदा शहरों में हाई-स्पीड 5G डेटा भी मिल जाता है।
क्या मिलता है 996 रुपये के Vodafone Idea प्लान में
वहीं दूसरी ओर, 996 रुपये के प्लान में लगभग लगभग सभी वही फायदे मिलते हैं, लेकिन इसमें सर्विस वैलिडिटी 84 दिनों की है और Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन 90 दिनों तक फ्री मिलता है। इस प्लान में भी ट्रूली अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन और 300GB/28 दिन डेटा की सुविधा मौजूद है। साथ ही, यह प्लान भी 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है और धीरे-धीरे इसकी कवरेज और शहरों में बढ़ रही है।
कुल मिलाकर, Vodafone Idea के ये दोनों प्लान उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं जो कॉलिंग, SMS और डेटा के साथ-साथ Amazon Prime Lite का भी आनंद लेना चाहते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि 696 रुपये वाला प्लान सस्ता है लेकिन कम समय तक चलता है, जबकि 996 रुपये वाला प्लान लंबे समय तक फायदे देता है।