Rs 200 के अंदर आते हैं Vodafone Idea के ये धाकड़ प्रीपेड प्लांस, बेहद सस्ते में मनचाहे बेनेफिट
Vi के ऐसे 7 प्रीपेड प्लांस हैं जो 200 रुपए से कम में आते हैं।
ये सभी प्लांस अलग-अलग वैधता और बेनेफिट्स के साथ आते हैं।
इन प्लांस की कीमत 98 रुपए से शुरू होती है।
वोडाफोन आइडिया (Vi) भारत में तीसरा सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर है जिसके पास 200 रुपए के अंदर कई बढ़िया प्रीपेड प्लांस मौजूद हैं। इन प्लांस को आमतौर पर वो लोग खरीदते हैं जो Vi SIM को सेकंडरी ऑप्शन के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर जो मोबाइल फोन्स पर अधिक पैसा खर्च नहीं करना चाहते।
Vi के ऐसे 7 प्रीपेड प्लांस हैं जो 200 रुपए से कम में आते हैं। इन प्लांस की कीमत Rs 98, Rs 99, Rs 155, Rs 179, Rs 195, Rs 198 और Rs 199 है। ये सभी प्लांस अलग-अलग वैधता और बेनेफिट्स के साथ आते हैं। आइए नीचे इनके बेनेफिट्स पर नजर डालते हैं।
Vodafone Idea के Rs 200 के अंदर आने वाले प्रीपेड प्लांस
वोडाफोन आइडिया का 98 रुपए वाला प्लान चुनिंदा टेलिकॉम सर्कल्स में उपलब्ध सबसे किफायती ऑप्शन है। यह प्लान 14 दिनों की सर्विस वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 200MB डेटा के साथ आता है लेकिन इसमें आपको SMS की सुविधा नहीं मिलती।
इसके बाद आता है 99 रुपए वाला प्लान जिसके साथ यूजर्स को 99 रुपए का टॉकटाइम और 15 दिनों की वैधता मिलती है और इसमें भी SMS शामिल नहीं हैं। इसके बाद, 155 रुपए वाला प्लान चुनिंदा सर्कल्स में अनलिमिटेड प्लांस की कैटेगरी में एंट्री-लेवल ऑप्शन है। यह प्लान 24 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 1GB डेटा और 300 SMS ऑफर करता है।
इसी बीच, Vi का 179 प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा देता है। अब बात करें 195 रुपए वाले प्लान की तो इसके साथ यूजर्स को 1 महीने की सर्विस वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 3GB डेटा और 300 SMS मिलते हैं।
इसके बाद, 198 प्लान में आपको 30 दिनों के लिए 500MP डेटा और 198 रुपए का टॉकटाइम दिया जाता है। आखिर में आता है 199 वाला प्लान जो 18 दिनों की वैधता में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 1GB डेली डेटा और प्रतिदिन 100 SMS ऑफर करता है। हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी।