Vodafone Idea के प्लान्स में आया नया ऐड-ऑन फीचर, अब एक रिचार्ज में 9 लोग चला सकेंगे इंटरनेट
वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान्स में एक नया अपडेट पेश किया है।
इस नए ऐड-ऑन विकल्प के तहत हर एक अतिरिक्त सदस्य को हर महीने 40GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।
फिलहाल Vi के फैमिली पोस्टपेड प्लान्स की शुरुआत 701 रुपए से होती है।
वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान्स में एक नया अपडेट पेश किया है, जिससे ग्राहकों को अब ज्यादा सुविधा मिलेगी। कंपनी ने आज, 22 मई 2025 को घोषणा की कि अब ग्राहक अपने मौजूदा फैमिली प्लान में 8 अतिरिक्त सदस्य जोड़ सकते हैं। हर सदस्य को जोड़ने के लिए केवल 299 रुपए प्रति माह का खर्च आएगा। यह फीचर काफी हद तक एयरटेल के मौजूदा मॉडल जैसा है, जो पिछले कुछ वर्षों से कई कीमतों पर ग्राहकों को ये सेवा दे रहा है।
हर ऐड-ऑन सदस्य को मिलेगा इतना डेटा
इस नए ऐड-ऑन विकल्प के तहत हर एक अतिरिक्त सदस्य को हर महीने 40GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। Vi का कहना है कि यह सुविधा खासतौर पर उन परिवारों के लिए लाई गई है जो किसी हाई-टायर वाले प्लान में अपग्रेड किए बिना एक ही प्लान के तहत सभी सदस्यों को शामिल करना चाहते हैं। कंपनी ने इसे बाज़ार में सबसे प्रतिस्पर्धी पेशकशों में से एक बताया है, जो कम कीमत में बेहतरीन सुविधा प्रदान करता है।
प्लान की कीमत और मेंबरशिप डिटेल्स
फिलहाल Vi के फैमिली पोस्टपेड प्लान्स की शुरुआत 701 रुपए से होती है। इस प्लान में एक प्राइमरी और एक सेकेंडरी सदस्य को शामिल किया जाता है। अब इस प्लान के साथ ग्राहक 7 और सदस्यों को जोड़ सकते हैं, यानी एक ही अकाउंट में कुल 9 सदस्य शामिल हो सकते हैं। यह नई सुविधा Vi ऐप पर उपलब्ध है, जिससे सदस्य जोड़ने और प्लान को मैनेज करने प्रोसेस और भी आसान हो जाता है।
Vi फैमिली पोस्टपेड प्लान्स की खासियतें
Vi के फैमिली पोस्टपेड प्लान्स में ग्राहकों को कई फायदे मिलते हैं, जैसे कि हर सदस्य के लिए अलग-अलग डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, SMS और OTT ऐप्स की सदस्यता। हालांकि, कुछ प्रीमियम लाभ जैसे कि Swiggy One और EazyDiner की सुविधा केवल 1201 रुपए और 1401 रुपए वाले महंगे प्लान्स में मिलती है।
एयरटेल की तुलना में सस्ता विकल्प
गौरतलब है कि एयरटेल भी अपने फैमिली पोस्टपेड यूज़र्स को 9 ऐड-ऑन कनेक्शन की अनुमति देता है, जिनमें कुछ मुफ्त होते हैं और कुछ के लिए चार्ज लिया जाता है। एयरटेल के पेमेंट वाले ऐड-ऑन कनेक्शन का शुल्क 349 रुपये प्रति सदस्य है, जो Vi के 299 रुपए से ज्यादा है।