Airtel को कड़ी टक्कर देता है Vi (Vodafone Idea) का ये प्लान, कम प्राइस में मिलते हैं छप्पड़फाड़ बेनेफिट
टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Vodafone Idea (Vi) भी अपने यूज़र्स के लिए कई आकर्षक रिचार्ज प्लान लेकर आता रहा है। हालांकि, कई बार दो प्लान्स के बीच मामूली प्राइस डिफरेंस के कारण यूज़र्स कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन-सा पैक उनके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा। हालांकि, आप हम आपको Vi के दमदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं जो कम कीमत में आने के साथ साथ ग्रहकोंन को सबसे दमदार बेनेफिट प्रदान करता है। यहाँ हम Vi के 349 रुपये और 365 रुपये के दो प्लांस के बीच की तुलना को भी देखने वाले हैं, 16 रुपये के मामूली अंतर के साथ आने वाले इन दोनों ही प्लांस में ग्राहकों को क्या क्या मिलता है। आइए जानते हैं।
Vi के 349 रुपये के Plan की Details
349 रुपये वाले वोडाफोन आइडिया प्लान में यूज़र्स को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यानी कुल मिलाकर इस प्लान में आपको 42GB डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS का फायदा भी दिया जाता है। यह प्लान खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए बेहतर है जो सामान्य इंटरनेट यूज़ करते हैं और OTT या वीडियो स्ट्रीमिंग का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते। इसके अलावा इस प्लान में आपको Vi की एक्सक्लूसिव सेवाएं मिलती हैं जैसे Weekend Data Rollover, Binge All Night (रात में अनलिमिटेड डेटा) और Data Delight (अतिरिक्त डेटा बोनस) आदि।
Vi के 365 रुपये के Plan की Details
वहीं, 365 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह सिर्फ 16 रुपये महंगा जरूर है, लेकिन इसके फीचर्स काफी बेहतर हैं। इस पैक में कंपनी देती है अनलिमिटेड डेटा (300GB FUP लिमिट के साथ), अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 300 SMS, और वही 28 दिन की वैलिडिटी भी कंपनी इस प्लान में दे रही है। यानी 16 रुपये एक्स्ट्रा खर्च कर आपको कुल 242GB ज्यादा हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ Vi अपने ग्राहकों को एक महीने का जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करता है, जो एंटरटेनमेंट प्रेमियों के लिए एक शानदार बोनस है।
कौन-सा प्लान ज्यादा फायदेमंद है?
अब अगर दोनों प्लान्स की तुलना करें तो सिर्फ 16 रुपये ज्यादा देकर यूज़र्स को न सिर्फ 7 गुना ज्यादा डेटा (42GB की जगह 300GB) मिलता है, बल्कि OTT बेनिफिट्स भी मिलते हैं। 365 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो वीडियो कंटेंट, सोशल मीडिया और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। वहीं, 349 रुपये वाला प्लान उन यूज़र्स के लिए ठीक है जो सिर्फ बेसिक इंटरनेट जरूरतों के लिए मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करते हैं।
Airtel के 349 रुपये वाले Plan से Comparison
अगर हम प्रतिस्पर्धा की बात करते हैं तो दोनों नहीं प्लांस को आमने सामने रखकर देखना होगा॥ Airtel का 349 रुपये का प्लान भी यूज़र्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें आपको अनलिमिटेड 5G डेटा, 1.5GB प्रति दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS, और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। खास बात यह है कि Airtel का यह प्लान 20 से ज्यादा OTT ऐप्स, Spam Alert, HelloTunes, Apple Music, और Perplexity Pro AI जैसी सुविधाएं भी देता है।