Vodafone Idea का तीन महीने की वैलिडिटी वाला ताबड़तोड़ रिचार्ज, बेनिफिट देखकर इसके फैन हो जायेंगे
Vodafone Idea देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। कंपनी के पास ग्राहकों के लिए काफी कुछ है और अब तो कंपनी अपने यूजर्स को 5G का लाभ भी देना शुरू कर चुकी है। जहां कंपनी अपने ग्राहकों को हर प्राइस रेंज में एक रिचार्ज प्लान ऑफर करती है, वहीँ कंपनी अलग अलग बेनिफिट सभी प्लान्स के साथ देकर यूजर्स को बाग़ बाग़ भी कर देती है। आज हम आपको Vi यानी Vodafone idea के एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो आपको 4G के साथ साथ 5G का लाभ भी देता है, इसके अलावा इस प्लान में आपको बेनिफिट के तौर पर जामफाड़ लाभ दिए जा रहे हैं। वोडाफोन आइडिया के इस रिचार्ज प्लान की कीमत से लेकर इसके बेनिफिट और अन्य सभी जानकारी आइये एक ही जगह प्राप्त करते हैं।
Vodafone Idea के पास है एक दमदार रिचार्ज प्लान
Vodafone Idea के पास एक बेहतरीन रिचार्ज प्लान है जो ग्राहकों को अनलिमिटेड बेनिफिट के साथ साथ सबसे दमदार ऑफर दे रहा है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ 100 SMS डेली डेटा का लाभ मिलता है। हालाँकि, इस प्लान में एक कैच यह है कि इसमें आपको अनलिमिटेड के नाम पर अनलिमिटेड डेटा का लाभ नहीं दिया जा रहा है, असल में यह प्लान आपको 28 दिन में 300GB डेटा के हिसाब से ही डेटा ऑफर कर रहा है। आइये इस प्लान के अन्य बेनिफिट भी लगे हाथ देख लेते हैं।
इस प्लान की वैलिडिटी को देखते हैं तो आपको 84 दिन यानी 3 महीने की वैलिडिटी इस प्लान में मिलती है। इसका मतलब है कि आपको अनलिमिटेड डेटा के तौर पर हर 28 दिन के लिए इस प्लान में 300GB डेटा का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड 5G का लाभ भी मिलता है। कंपनी की वेबसाइट पर 84 दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा का लाभ इस प्लान में दिया जा रहा है, इसकी जानकारी मौजूद है।
किस कीमत में आता है Vodafone Idea का यह प्लान
अगर Vodafone Idea के इस रिचार्ज प्लान को देखा जाये तो यह 1048 रुपये के प्राइस में आता है। कंपनी की वेबसाइट और ऐप पर आप इस प्लान की डिटेल्स को देख सकते हैं। अगर आप अनलिमिटेड डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य कई बेनिफिट का लाभ एक ही समय पर लेना चाहते हैं तो आपको इस प्लान को खरीद लेना चाहिए। यह प्लान आपके लिए 3 महीने के लिए एक बेस्ट रिचार्ज प्लान हो सकता है।
कंपनी हाल ही में ले चुकी है बड़ा फैसला
अभी हाल ही में कंपनी एक बड़ा निर्णय ले चुकी है। Vodafone Idea की और से अभी हाल ही Mumbai में 299 रुपये के प्लान को बंद कर चुकी है, जो 5G बेनिफिट के साथ आता है। इस प्लान को सबसे पहले मुंबई में ही लॉन्च किया गया था, इसके अलावा अब मुंबई से ही इसे बंद कर दिया गया है।