Vi के 4GB डेली डेटा के साथ आने वाला यह प्लान भारी पड़ रहा है Airtel-Jio पर, देखें क्या है प्राइस
टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल (Airtel), जियो (Jio), बीएसएनएल (BSNL) और वीआई (Vi/Vodafone Idea) 300 रुपये से कम कीमत वाले कई प्लान (Plan) (Plan) पेश करती हैं
भले ही इन प्लान्स (Plans) की कीमत एक जैसी हो, लेकिन उनके द्वारा दिए जाने वाले लाभ बहुत अलग अलग हैं
300 रुपये से कम कीमत वाले अधिकांश प्लान (Plan) में महीने भर के लाभ आपको मिलते हैं और कुछ में बुनियादी स्ट्रीमिंग लाभ भी मिलते हैं

टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल (Airtel), जियो (Jio), बीएसएनएल (BSNL) और वीआई (Vi/Vodafone Idea) 300 रुपये से कम कीमत वाले कई प्लान (Plan) (Plan) पेश करती हैं। भले ही इन प्लान्स (Plans) की कीमत एक जैसी हो, लेकिन उनके द्वारा दिए जाने वाले लाभ बहुत अलग अलग हैं। 300 रुपये से कम कीमत वाले अधिकांश प्लान (Plan) में महीने भर के लाभ आपको मिलते हैं और कुछ में बुनियादी स्ट्रीमिंग लाभ भी मिलते हैं।
अब, Vodafone Idea अपनी कुछ प्लान्स (Plans) के साथ डबल डेटा (Vi Double Data Offer) लाभ प्रदान करता है। ऐसा ही एक प्लान (Plan) है 299 रुपये का प्रीपेड प्लान (Plan)। यह प्लान (Plan) अनलिमिटेड टॉकटाइम (Unlimited Talktime) के साथ 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 4 जीबी डेटा देता है। यह एमपीएल पर पसंदीदा गेम खेलने के लिए 125 रुपये का सुनिश्चित बोनस कैश और वी मूवी (Vi Movie) और टीवी एक्सेस (Vi TV Access) के साथ जोमैटो (Zomato) से खाने के ऑर्डर पर रोजाना फ्लैट 75 रुपये की छूट देता है।
Vi का Rs 300 की श्रेणी में बेस्ट प्लान (Plan)

Vodafone Idea के Rs 299 के प्लान (Plan) में अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 4GB डाटा और प्रतिदिन 100 SMS मिलता है। प्लान (Plan) में वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है और साथ ही Vi ऐप का एक्सेस भी मिलता है।
बात करें Rs 249 के प्लान (Plan) की तो इसमें हर रोज़ 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा इस प्लान (Plan) में भी मिल रही है और यूजर्स को Vi ऐप का एक्सेस भी मिल रहा है। Vi ऐप से रीचार्ज करने पर यूजर्स को अतिरिक्त 5GB डाटा भी मिलेगा।
एयरटेल का Rs 300 की श्रेणी में बेस्ट प्लान (Plan)

एयरटेल Rs 249 के प्लान (Plan) में अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 1.5 GB डाटा और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं जिसकी अवधि 28 दिन है। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो प्लान (Plan) में 30 दिन के लिए अमेज़न प्राइम विडियो का मोबाइल एडिशन ट्रायल, Airtel Xstream प्रीमियम का एक्सेस, विंक म्यूज़िक, फ्री हैलोट्यून और FASTag पर Rs 100 का कैशबैक मिलता है।
अगर आप अधिक डाटा चाहते हैं तो एयरटेल के Rs 298 रीचार्ज प्लान (Plan) को चुन सकते हैं। इस प्लान (Plan) में अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 100 SMS और प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है। प्लान (Plan) में 30 दिन के लिए अमेज़न प्राइम विडियो का मोबाइल एडिशन ट्रायल, Airtel Xstream प्रीमियम का एक्सेस, विंक म्यूज़िक, फ्री हैलोट्यून और FASTag पर Rs 100 का कैशबैक मिलता है।
जियो का Rs 300 की श्रेणी में बेस्ट प्लान (Plan)

जियो के Rs 249 प्लान (Plan) में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 SMS और प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है। डेली डाटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64Kbps हो जाती है। प्लान (Plan) में जियो ऐप्स का कोम्प्लीमेंटरी सब्स्क्रिप्शन भी मिलता है।
जियो के Rs 199 प्रीपेड प्लान (Plan) में हर रोज़ 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और 28 दिन की वैधता मिलती है। इसके अलावा, जियो के Rs 149 रुपये के रीचार्ज में हर रोज़ 1GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और हर रोज़ 100 SMS मिलते हैं। प्लान (Plan) की अवधि 24 दिन है।
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile