जेब पर भारी पड़े बिना विदेश में रहें कनेक्टेड, Jio SIM पर बिना रोमिंग पैक के ऐसे लें कॉल और इंटरनेट का मजा!

Highlights

Jio अपनी कनेक्टिविटी और ढेरों इंटरनेशनल रोमिंग प्लांस के साथ खुद को सबसे अलग बनाता है।

इनमें यूजर्स 170 से अधिक देशों में यात्रा करने के दौरान डेटा, SMS और कॉल्स को एक्सेस कर पाते हैं।

आइए देखते हैं विदेश में एक रोमिंग प्लान पर बहुत बड़ी रकम खर्च किए बिना आप अपने Jio SIM को कैसे एक्टिव रख सकते हैं।

Jio Top-Up Plans: विदेश यात्रा करने के दौरान अक्सर एक समस्या का हम सभी को सामना करना पड़ता है और वह है एक रोमिंग प्लान पर सेटल होना। काफी सारे टेलिकॉम प्रोवाइडर्स कुछ आकर्षक प्लांस ऑफर करते हैं, हालांकि, जियो अपनी कनेक्टिविटी और ढेरों इंटरनेशनल रोमिंग प्लांस के साथ खुद को सबसे अलग बनाता है, जिनमें यूजर्स 170 से अधिक देशों में यात्रा करने के दौरान डेटा, SMS और कॉल्स को एक्सेस कर पाते हैं। 

वैलिडिटी और बेनेफिट्स के आधार पर ये प्लांस एक दिन के प्लान के लिए 499 रुपए से शुरू होते हैं और 5,999 रुपए तक जाते हैं। बाद वाला प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ सबसे महंगा रोमिंग प्लान है।

हालांकि, विदेश में डेटा, SMS और कॉल्स को को एक्सेस करने के लिए आपके पास जियो का एक्टिव इंटरनेशनल रोमिंग प्लान होना जरूरी नहीं है। इसके लिए आपको केवल एक साधारण ट्रिक का इस्तेमाल करने की जरूरत है। 

विदेश में एक रोमिंग प्लान पर बहुत बड़ी रकम खर्च किए बिना आप अपने Jio SIM को ऐसे एक्टिव रख सकते हैं:

यह ट्रिक काम करे यह सुनिश्चित करने के लिए आपके जियो सिम कार्ड पर इंटरनेशनल रोमिंग इनेबल होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो आप इसे My Jio ऐप से इनेबल कर सकते हैं और इस बात का ध्यान रखें कि भारत से बाहर जाने से पहले ही इसे एक्टिव कर लें।

अब, किसी भी एक टॉप-अप प्लान को रिचार्ज करें और इन टॉप-अप प्लांस का बैलेंस कॉल्स करने, SMS भेजने और डेटा ब्रॉउज़ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। एक खास इंटरनेशनल रोमिंग प्लान लेने के बजाय अगर आप जियो का इस्तेमाल अलग-अलग चीज़ों के लिए जैसे कॉल या डाटा के लिए अलग-अलग पैसे देने के लिए करते हैं तो Jio बहुत अधिक पैसे वसूलता है। जियो की सारे टॉप-अप प्लांस ऑफर करता है जो 10 रूपए से शुरू होते हैं और 1000 रुपए तक जाते हैं।

डेटा, वॉइस कॉल्स और SMS का खर्च इस आधार पर अलग-अलग होगा कि आप कौन से देश में यात्रा कर रहे हैं। जहां एक ओर अफ़ग़ानिस्तान जैसे देश के लिए जियो ऑडियो कॉल के लिए 50 रुपए प्रति मिनट लेता है और 10KB डेटा के लिए 5.86 रुपए लेता है, वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए ये चार्जेस केवल 2 रुपए प्रति मिनट हैं, जबकि डेटा चार्जेस समान रहते हैं। 

अगर आप विदेश में रहते हुए रेगुलर कॉल्स करने और डेटा इस्तेमाल करने के लिए जियो का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह तब सबसे ज्यादा अच्छी तरह काम करता है जब आप एक लोकल सिम कार्ड खरीद कर केवल नंबर एक्टिव रखना चाहते हों, जो कि और भी सस्ता आएगा और संभावित तौर पर अधिक डेटा और कॉल लिमिट भी ऑफर करेगा।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles