देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Vodafone Idea Limited (VIL) ने अपने ग्राहकों के लिए फिर से एक नया 180 दिनों का प्रीपेड प्लान पेश किया है. यह प्लान वैल्यू-फोकस्ड ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो मुख्य रूप से वॉइस कॉलिंग और सर्विस वैलिडिटी को प्राथमिकता देते हैं. इस प्लान में डेटा की मात्रा कम रखी गई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर ग्राहक डेटा वाउचर के जरिए अतिरिक्त डेटा प्राप्त कर सकते हैं. इस प्लान की कीमत 1149 रुपए रखी गई है और यह यूज़र्स को छह महीने की सर्विस वैलिडिटी प्रदान करता है. आइए इसके फायदों पर एक नज़र डालते हैं.
SurveyVi के 1149 रुपए वाले प्लान के फायदे
वोडाफोन आइडिया का 1149 रुपए वाला यह प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 1800 SMS, और 20GB डेटा के साथ आता है. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB की दर से चार्ज लागू होगा. वहीं SMS कोटा के समाप्त होने पर लोकल और STD मैसेज के लिए क्रमशः 1 रुपए और 1.5 रुपए प्रति SMS शुल्क लिया जाएगा. इस प्लान की एवरेज डेली कॉस्ट 6.38 रुपए पड़ता है, जो इसे एक सस्ता और आकर्षक विकल्प बनाता है. यह प्लान देशभर के सभी सर्कल्स में उपलब्ध है.

2249 रुपए वाला प्लान भी हुआ लॉन्च
1149 रुपए वाला यह प्लान Vi के 2249 रुपए वाले प्लान का छोटा वर्जन कहा जा सकता है. 2249 रुपए के प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 3600 SMS, और 40GB डेटा मिलता है. इसकी सर्विस वैलिडिटी 365 दिन है. इसकी कीमत लगभग दोगुनी है और इसके लाभ भी लगभग दो गुना हैं. ये दोनों प्लान उन यूज़र्स के लिए उपयोगी हैं जो अपने SIM कार्ड को कम खर्च में एक्टिव रखना चाहते हैं और सभी जरूरी सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं.
अगर ग्राहक अपने FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा को समाप्त कर देते हैं, तो वे किसी भी समय डेटा वाउचर से रिचार्ज कर सकते हैं. फिलहाल उपलब्ध डेटा वाउचर्स अपनी अलग वैलिडिटी के साथ आते हैं. हालांकि, इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा, नाइट टाइम डेटा, या Vi के अन्य पॉपुलर डेटा ऑफर शामिल नहीं हैं.
इस नए प्लान के जरिए वोडाफोन आइडिया का उद्देश्य ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ बेहतर कॉलिंग सुविधा देना है, जिससे उन्हें बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से छुटकारा मिले.
यह भी पढ़ें: 8.7 की IMDb रेटिंग वाली ये फिल्म है मस्ट-वॉच, दिल जीत लेगी 2 घंटे 44 मिनट की कहानी, इस ओटीटी पर मौजूद
Faiza
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile