Jio Postpaid Plan: एक किफायती रिचार्ज में पूरे महीने चलेंगी चार SIM, ये प्लान देगा मनोरंजन का फुल डोज़
Reliance Jio अपने ग्राहकों को कई सारे पोस्टपेड प्लांस में से चुनने का विकल्प देता है।
यूजर्स इस प्लान के साथ अपने परिवार के लिए अतिरिक्त सिम कार्ड ले सकते हैं।
इस प्लान के अतिरिक्त बेनेफिट्स JioTV, JioCinema और JioCloud हैं।
Reliance Jio अपने ग्राहकों को कई सारे पोस्टपेड प्लांस में से चुनने का विकल्प देता है। लेकिन इसके किफायती प्लांस में से एक सबसे खास है क्योंकि वह न केवल सस्ता है, बल्कि कंज़्यूमर्स को ढेरों लाभ भी ऑफर करता है। जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 399 रुपए प्रतिमाह की कीमत पर आता है। यह प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ कुछ अन्य अतिरिक्त बेनेफिट्स भी ऑफर करता है। यूजर्स इस प्लान के साथ अपने परिवार के लिए अतिरिक्त सिम कार्ड ले सकते हैं। ध्यान दें कि फाइनल बिल में ग्राहक को 399 रुपए के अलावा टैक्स का भी भुगतान करना होगा। इस तरह फाइनल रकम 500 रुपए के आसपास पहुँच जाएगी। आइए इस प्लान के बेनेफिट्स पर एक नजर डालते हैं।
यह भी पढ़ें: Redmi 12 5G से लेकर iQOO Z7s 5G तक, 15 हजार के अंदर नहीं मिलेंगे इनसे बेहतर 5G स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट
Jio Rs 399 Postpaid Plan
रिलायंस जियो का 399 रुपए वाला पोस्टपेड प्लान 75GB तक डेटा के साथ आता है जिसके खत्म होने के बाद प्रति GB के लिए 10 रुपए का खर्च आता है। यहाँ तीन अतिरिक्त फैमिली सिम ऑफर की जाती हैं। एक्टिवेट होने वाली प्रत्येक सिम के लिए प्रतिमाह 99 रुपए का भुगतान करना होगा। अतिरिक्त सिमों के लिए यूजर्स को प्रत्येक सिम के साथ 5GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS भी ऑफर किए जाते हैं।
इस प्लान के अतिरिक्त बेनेफिट्स JioTV, JioCinema और JioCloud हैं। इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। ध्यान दें कि यहाँ आपको JioCinema Premium का सब्स्क्रिप्शन नहीं मिल रहा है।
लेकिन यह कंपनी का सबसे किफायती प्लान नहीं है। जियो के पास एक और प्लान है जिसकी कीमत 299 रुपए प्रतिमाह है। इस प्लान के साथ यूजर्स को 30GB मासिक डेटा मिलता है जिसके बाद प्रति GB डेटा के लिए 10 रुपए का भुगतान करना पड़ता है। यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज़ाना 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान के साथ मिलने वाले अतिरिक्त बेनेफिट्स में भी JioTV, JioCinema और JioCloud शामिल हैं।
कंपनी इस प्लान के साथ भी अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करती है। अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर क्लेम करने के लिए यूजर्स को अपने रजिस्टर्ड MyJio अकाउंट पर जाना होगा।