Rs 500 से कम में पाएं Truly Unlimited 5G डेटा, कमाल के हैं Reliance Jio के ये धांसू पोस्टपेड प्लान | Tech News
Reliance Jio के पास अपने भारतीय ग्राहकों के लिए कुल मिलाकर 5 पोस्टपेड प्लांस हैं।
रिलायंस जियो द्वारा 500 रुपए के अंदर आने वाले दो पोस्टपेड प्लांस ऑफर किए जा रहे हैं।
इन पोस्टपेड प्लांस के तहत यूजर्स को इन प्लांस के साथ ट्रूली अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है।
Reliance Jio के पास अपने भारतीय ग्राहकों के लिए कुल मिलाकर 5 पोस्टपेड प्लांस हैं। इन प्लांस की कीमत 299 रुपए से 1499 रुपए के बीच है। ये सभी प्लांस अनलिमिटेड 5जी डेटा ऑफर के साथ आते हैं। कंपनी द्वारा रोल आउट किए गए 5जी वेलकम ऑफर के नियमों और शर्तों के अनुसार 239 रुपए या इससे अधिक का मोबाइल प्लान रिचार्ज करने वाले सभी ग्राहकों को 5जी वेलकम ऑफर मिलता है। अगर कोई यूजर जियो के 5जी कवरेज के अंदर है और उसके पास एक ऐसा फोन है जो 5G SA को सपोर्ट कर सकता है, तो वह यूजर 5जी वेलकम ऑफर का आनंद ले सकता है जिसके तहत उसे ट्रूली अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा।
वर्तमान में देश के नंबर वन टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो द्वारा 500 रुपए के अंदर आने वाले दो पोस्टपेड प्लांस ऑफर किए जा रहे हैं। ये प्लांस 299 रुपए और 399 रुपए में आते हैं। आइए इनके बेनेफिट्स को देखते हैं।
Reliance Jio 299 Plan
जियो का 299 रुपए वाला प्लान 30GB मंथली डेटा ऑफर करता है। यह इस प्लान का कुल डेटा है जिसे एक दिन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर आप इसे पूरी वैधता तक चला सकते हैं। यह 30GB डेटा खत्म होने के बाद प्रति GB अतिरिक्त डेटा के लिए 10 रुपए का खर्च आएगा। लेकिन यह प्लान ट्रूली अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर के साथ आता है, अगर आप 5G कवरेज के अंदर रहते हैं तो आपको किसी भी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
इसके अलावा यह पोस्टपेड प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS भी ऑफर करता है। साथ ही इसमें आपको अतिरिक्त बेनेफिट्स के तौर पर JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्स्क्रिप्शन भी मिलता है।
Jio Rs 399 Plan
जियो का 399 रुपए वाला पोस्टपेड प्लान 75GB डेटा के साथ आता है। पूरा इंटरनेट डेटा कंज़्यूम करने के बाद प्रति GB का खर्च 10 रुपए होता है। इस प्लान के साथ 3 अतिरिक्त सिम कार्ड्स तक ऑफर किए जा रहे हैं और हर सिम के लिए यूजर को 99 रूपए का भुगतान करना होगा। यह प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS ऑफर करता है। प्रत्येक अतिरिक्त सिम 5GB डेटा के साथ आता है। साथ ही इसमें JioTV, JioCloud और JioCinema जैसे अतिरिक्त लाभ भी मिल रहे हैं।