Reliance Jio ने फिर से ग्राहकों को दे दिया तोहफा, Airtel-Vi-BSNL हुए परेशान, यूजर्स फायदे देखकर उछल पड़े
Reliance Jio ने अपने 448 रुपये के प्लान में कुछ बदलाव किए हैं।
Jio की ओर से एक नए रिचार्ज पैक 189 रुपये को भी लाइनअप में ऐड कर लिया है।
रिलायंस जियो के नए नए प्लान में क्या मिलता है आउट बदलाव के बाद पुराना रिचार्ज क्या ऑफर कर रहा है, जानें।
Reliance Jio की ओर से अपने एक रिचार्ज प्लान में कुछ बदलाव किए गए है। इसके अलावा कंपनी अपने 189 रुपये के प्लान को भी एक बार फिर से ले आई है। पुराना प्लान में बदलाव से ग्राहकों को नए बेनेफिट मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं कि आखिर नए रिचार्ज में आपको क्या ऑफर किया जा रहा है।
Reliance Jio का 189 रुपये का प्लान वापिस लौटा
अभी हाल ही में इस रिचार्ज प्लान को कंपनी की ओर से हटा दिया गया था, हालांकि एक बार फिर से कंपनी ने अपने 189 रुपये के प्लान को वापिस से पेश कर दिया है। इस रिचार्ज प्लान को आप कंपनी के किफायती सेक्शन में देख सकते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडीटी के साथ 2GB डेटा ऑफर किया जाता है।
इतना ही नहीं, इस रिचार्ज प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS का लाह भी मिल रहा है। प्लान के साथ Jio सेवाओं का भी एक्सेस मिल रहा है, इसमें JioTV, JioCinema और JioCloud आदि का एक्सेस शामिल है।
Jio ने 448 रुपये के प्लान में किए ये बदलाव
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि 189 रुपये के प्लान को फिर से लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने अपने 448 रुपये के रिचार्ज प्लान के बेनेफिट भी बदल दिए हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं। सबसे पहले तो 448 रुपये के प्लान को अब आप 445 रुपये में खरीद पाएंगे। इस बदले हुए प्लान में अब आपको 28 दिन की वैलिडीटी के साथ 2GB डेली डेटा मिलने वाला है। इसके अलावा इस प्लान में Unlimited Calling का लाभ भी आपको मिलता है।
प्लान आपको 100 SMS भी डेली ऑफर कर रहा है। इस प्लान के साथ आपको कई OTT Platforms का एक्सेस भी मिल रहा है, इसमें ZEE5, JioCinema Premium और SonyLIV के साथ साथ Lionsgate Play के साथ अन्य कई एक्सेस मिल रहे हैं।
कुछ समय पहले तक 448 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान 458 रुपये में आता था, हालांकि, बाद में इसे कम प्राइस में 448 रुपये के प्राइस में ग्राहकों को दिया जा रहा था। अब इस प्लान को आप 445 रुपये में खरीद सकते हैं। इस प्लान के साथ आपको वॉयस पैक भी मिल रहा है।