रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के 4G और 5G रिचार्ज प्लान की तुलना.. कीमत से लेकर वैलिडिटी और सम्पूर्ण बेनिफिट आदि का कम्पैरिजन
यहाँ रिलायंस जियो के 4G और 5G रिचार्ज प्लान की तुलना देखी जा सकती है।
एयरटेल के पास भी कई 4G और 5G रिचार्ज प्लान की बड़ी लिस्ट है।
वोडाफोन आइडिया भी अपने ग्राहकों के लिए 5G पेश कर चुका है, ऐसे में इसके पास भी 5G रिचार्ज प्लान हैं।
हमने पिछले कुछ दिन में देखा है रिलायंस जियो और एयरटेल की ओर से कुछ रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है, यह रिचार्ज प्लान कम प्राइस में आते थे। अब इन रिचार्ज प्लान के बंद होने से रिलायंस जियो और एयरटेल के ग्राहकों को ज्यादा कीमत वाले रिचार्ज प्लान खरीदने होंगे, इसका मतलब है कि यूजर्स की जेब पर अब ज्यादा दबाव पड़ने वाला है। जानकारी के लिए बता देते है कि दोनों ही कंपनी यानी रिलायंस जियो और एयरटेल अपने अपने 249 रुपये के प्राइस में आने वाले किफायती रिचार्ज प्लान को बंद कर चुके हैं। इस प्लान में 1GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कालिंग और अन्य बहुत से बेनिफिट मिलते थे। अब जब यह रिचार्ज प्लान बंद हो गया है, ऐसे में आपको किस रिचार्ज प्लान को खरीदना चाहिए आइये जानते हैं।
Reliance Jio के रिचार्ज प्लान
इस समय अगर सबसे सस्ते Reliance Jio Prepaid Recharge Plan को देखा जाये तो यह 239 रुपये की कीमत में आने वाला रिचार्ज प्लान है। इस प्लान में कंपनी 1.5GB डेली डेटा ऑफर कर रही है, इसके अलावा प्लान में 22 दिन की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड कालिंग और 100 SMS डेली का भी लाभ मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को JioTV के साथ साथ JioAICloud का एक्सेस भी दिया जा रहा है।
इस जियो रिचार्ज प्लान के बारे में आपको जानकारी दे देते है कि यह एक 4G रिचार्ज प्लान है। असल में, कंपनी ने जब पिछली बार अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ाये थे तो उस समय यह भी सामने आया था कि उस समय से केवल 2GB डेली डेटा या उससे ज्यादा डेटा के साथ आने वाले रिचार्ज प्लान्स के साथ ही 5G डेटा अनलिमिटेड तौर पर ऑफर किया जाने वाला है, हालाँकि रिलायंस जियो यह रिचार्ज प्लान उस बिंदु को पूरा नहीं करता है ऐसे में इसे एक 4G रिचार्ज प्लान ही कहा जाने वाला है।
Reliance Jio का एक अन्य रिचार्ज प्लान
अगर आप एक महीने के बेनिफिट के साथ एक रिचार्ज प्लान खरीदना चाहते हैं तो आपके पास 299 रुपये के प्लान वाला ऑप्शन है। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी 28 दिन की वैलिडिटी दे रही है। बाकी सभी बेनिफिट इस प्लान में पिछले प्लान वाले ही मिल रहे हैं। इसका मतलब है कि यह प्लान भी एक 4G Plan है।
Reliance Jio का सस्ता अनलिमिटेड 5जी डेटा वाला प्लान
अगर आप Jio का एक सस्ता और Unlimited 5G डेटा के साथ आने वाला यानी 5G Plan खरीदना चाहते हैं तो आप 349 रुपये के Prepaid Plan को खरीद सकते हैं। इस प्लान में डेली 2GB डेटा का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा Unlimited Calling तो प्लान का हिस्सा हैं ही। इतना ही नहीं, इस प्लान में JioTV के साथ साथ JioCloud और 3 महीने के लिए JioHotstar का एक्सेस भी दिया जा रहा है।
Airtel के 4G और 5G Recharge Plan
एयरटेल के पास 1GB डेली डेटा के साथ आने वाला एक रिचार्ज प्लान है जो 299 रुपये के प्राइस में मिलता है। इस प्लान में Unlimited Calling के साथ साथ 100 SMS भी डेली मिलते हैं। प्लान में Free Hellotunes का लाभ दिया जा रहा है, हालाँकि यह एक 4G एयरटेल Prepaid Recharge Plan है।
अगर आप एक 5G Plan एयरटेल की और से सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आप 379 रुपये के एयरटेल प्लान को ले सकते हैं। इस प्लान में 2GB डेली डेटा के साथ साथ Unlimited 5G डेटा का लाभ दिया जा रहा हा। इसके लावा इस प्लान में Unlimited Calling का लाभ भी दिया जा रहा है। इस प्लान में अन्य बेनिफिट पिछले प्लान वाले ही हैं।
वोडाफोन आइडिया के 4G और 5G रिचार्ज प्लान
अगर आप Vi यानी Vodafone Idea के ग्राहक हैं तो आप 249 रुपये के रिचार्ज प्लान को खरीद सकते हैं। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कालिंग के साथ साथ 1GB डेली डेटा का लाभ दिया जा रहा है। प्लान में 100 SMS भी दिए जा रहे हैं। यह प्लान 24 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।
अब हम जानते है कि Reliance Jio और Airtel के पास महंगे प्राइस में 5G रिचार्ज प्लान मिल रहा है, ऐसे में Vi ने यहाँ बाजी मार ली है। कंपनी अभी भी 299 रुपये के प्लान में Unlimited 5G डेटा का दे रहा है। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 100 SMS और 1GB 4G डेटा का लाभ दिया जा रहा है।