मोबाइल यूजर्स की मौज! हर दिन मात्र 7 रुपए के खर्च में सालभर के Unlimited बेनेफिट, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

Highlights

जिस लॉन्ग टर्म प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 336 दिनों की वैधता के साथ आता है।

यह प्लान यूजर्स को बढ़ी हुई कनेक्टिविटी और मनोरंजन का अनुभव देता है।

जियो के पास एक और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान है जिसमें 23 दिनों के अतिरिक्त लाभ ऑफर किए जा रहे हैं।

Reliance Jio अपने यूजर्स की अलग-अलग जरूरत को पूरा करने के लिए एक के बाद एक नए प्रीपेड मोबाइल प्लांस लॉन्च कर रहा है। ये प्लांस ढेरों बेनेफिट्स जैसे बंडल्ड डेटा, पॉप्युलर OTT सर्विसेज़ का एक्सेस आदि ऑफर करते हैं। इसी तरह टेलिकॉम कंपनी के पास एक सालाना प्रीपेड प्लान मौजूद है जो किफायती कीमत में सभी यूजर्स की जरूरतों को पूरा करता है। आइए जानते हैं इस प्लान की कीमत से लेकर बेनेफिट्स तक सबकुछ...

Reliance Jio Rs 2545 Plan

जिस लॉन्ग टर्म प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 2545 रुपए है। यह प्रीपेड ऑप्शन 336 दिनों की वैधता के साथ 1.5GB हाई-स्पीड डेली डेटा (कुल 504GB डेटा), अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स, हर दिन 100 SMS और JioTV, JioCinema और JioCloud का फ्री एक्सेस ऑफर करता है।

साथ ही एलिजिबल यूजर्स अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ उठा सकते हैं। यह प्लान यूजर्स को बढ़ी हुई कनेक्टिविटी और मनोरंजन का अनुभव देता है।

इसके अलावा जियो के पास 3000 रुपए के अंदर एक और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान है जिसमें ग्राहकों को प्लान वैलिडिटी के अलावा 23 दिनों के अतिरिक्त लाभ ऑफर किए जा रहे हैं। इस प्लान 2,999 रुपए में आता है। आइए इस प्लान के सभी बेनेफिट्स भी जान लेते हैं। 

Jio Rs 2999 Plan

इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे 365 दिनों की वैधता के साथ 23 दिनों के अतिरिक्त बेनेफिट मिलने वाले हैं। इस प्लान में हर रोज 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा ग्राहकों को JioTV, JioCinema और JioCloud का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles