150 रुपये से सस्ते में आते हैं Jio के ये 4 जबरदस्त प्लान.. अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा के साथ मिलता है JioTV का फ्री एक्सेस
अगर आप जियो के ग्राहक हैं तो एक ओर आप 249 रुपये के रिचार्ज प्लान के बंद होने से दुखी हो सकते हैं।
हालाँकि, हम जिन प्लान्स के डिटेल आपके लिए लाये हैं, उन्हें देखकर आप ख़ुशी से झूम उठने वाले हैं।
यहाँ हम आपको 150 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान्स की जानकारी देंगे।
जाहिर तौर पर आप Jio के 249 रुपये के प्लान के बंद होने से हताश और निराश होंगे। इस प्लान में कम कीमत में Mukesh Ambani की Reliance Jio की ओर से कई बेहतरीन बेनिफिट ऑफर किये जा रहे थे, जो अब ग्राहकों को नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में ग्राहक कुछ ऐसे रिचार्ज प्लान्स की तलाश में हैं जो सस्ते में अच्छे खासे बेनिफिट आदि प्रदान करते हों। आज हमने आपके लिए 150 रुपये के अंदर की कीमत में Jio के सबसे बेहतरीन रिचार्ज प्लान्स की डिटेल्स निकाल ली हैं। आप यहाँ इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में जान सकते हैं। आइये जानते है कि इस प्राइस रेंज के अंदर आपको कौन से प्लान्स मिलते हैं।
Jio का 152 रुपये वाला प्लान
इस श्रेणी में Jio के पास 152 रुपये की कीमत वाला प्लान है। यह एक बेहतरीन प्लान है इसे आप 160 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीद सकते हैं। रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसके अलावा इसमें आपको इस वैलिडिटी के लिए 14GB डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि एक दिन में आपको आधा GB यानी 0.5GB डेटा ही मिलता है। हालाँकि प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ 300 SMS भी ऑफर करता है। अब मुद्दा है कि आप इस प्लान को कैसे ढूँढने वाले हैं, इसके लिए आपको Jio।com या MyJio App पर जाकर प्लान का प्राइस लिखकर सर्च बार में इसे खोज लेना है, यह प्लान आपको यहाँ नजर आने वाला है।
Jio का 125 रुपये की कीमत वाला प्लान
अगर आप दूसरे प्लान को इसी प्राइस श्रेणी में खोज रहे हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस प्लान में ग्राहकों को 23 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस वैलिडिटी के लिए प्लान में 11.5GB डेटा का लाभ भी मिलता है। इसका मतलब है कि इस प्लान में भी आपको दिन का 0.5GB डेटा लाभ दिया जा रहा है। हालाँकि, पिछले प्लान के जैसे ही इसमें भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के लाभ के साथ साथ 300 SMS का भी लाभ दिया जा रहा है। यह प्लान भी 150 रुपये से कम के प्राइस में एक दमदार प्लान है।
यह भी पढ़ें: लॉन्च प्राइस से 13000 रुपये सस्ते हुए Motorola और Samsung के ये वाले फोन, मिलता है 32MP का सेल्फी कैमरा
Jio का 91 रुपये के प्राइस वाला प्लान
Jio का यह प्लान भी एक दमदार प्लान है। Jio अपने इस रिचार्ज प्लान के साथ 28 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है। इसके अलावा प्लान में आपको 3GB डेटा का लाभ दिया जा रहा है। प्लान में आपको 100MB दिन के डेटा के अलावा 200MB डेटा अलग से मिलता है। ऐसा करके कुल इस प्लान में इतना डेटा आपको दिया जा रहा है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ 50 SMS का लाभ भी आपको मिलता है।
75 रुपये की कीमत वाला Jio Recharge Plan
Jio का यह प्लान एक बेहतरीन और दमदार रिचार्ज प्लान है, इसमें आपको 23 दिन की वैलिडिटी मिलती है, प्लान में 100MB के साथ साथ 200MB डेटा डेली दिया जा रहा है, ऐसा करके आपको प्लान में कुल 2.5GB डेटा का लाभ मिलता है। इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ कंपनी 50 SMS के अलावा Unlimited Calling का लाभ भी दे रही है। ये सभी प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
किन यूजर्स के लिए बेस्ट हैं ये प्लान
अगर आप Jio के नोर्मल यूजर हैं तो आपके लिए यह जियो प्लान नहीं है, लेकिन अगर आप JioPhone के ग्राहक हैं तो आपको इन प्लान्स के को खरीदने के लिए एक मिनट का समय भी नहीं लगाना चाहिए। आप बड़ी आसानी से इन प्लान्स के साथ रिचार्ज करके जियो के प्लान्स में मिलने वाले बेनेफिट्स का लाभ सस्ते में ले सकते हैं।