jio discontinued its affordable Rs 209 prepaid recharge plan
अगर आप भी अपने फोन में प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करते हैं, तो आपको यह तो पता ही होगा की प्रीपेड प्लान्स में प्रतिदिन कम से कम 10 रुपये का तो खर्च लगता ही है. ऐसे में कुछ लोगों को प्रीपेड प्लान्स थोड़े महंगे लगने लगते हैं. इसके चलते यूज़र्स को ये समझने में कठिनाई होती है कि सस्ता प्लान लें भी तो कौन सा लें, इतने ऑप्शंस होने के बाद भी वो अपने मनपसंद प्लान का चयन नहीं कर पाते।
ऐसे में अगर आप भी एक अच्छे और किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो हम आपके लिए लाएं है Jio का एक ऐसा प्लान जो आपको प्रतिदिन 10 रुपये से भी कम खर्च में बढ़िया सेवाएं देगा.
इस बढ़िया प्लान में पूरे 84 दिन की वैलिडिटी के साथ ही 1000 SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स मिलती हैं जो इसे एक बेहतरीन प्लान बना देती हैं. इस प्लान में और भी लाभ आते हैं जैसे कि Jio AI Cloud का सब्सक्रिप्शन और JioTV का सब्सक्रिप्शन.
ये प्लान मनोरंजन के शौक़ीन लोगों के लिए तो एकदम पैसा वसूल है. Jio के इस प्लान में सिर्फ वॉइस कॉल्स और सर्विस वैलिडिटी मिलती है क्योंकि ये एक वॉइस ओनली प्रीपेड प्लान है, यानी इसमें आपको कोई डेटा बेनिफिट्स नहीं मिलते।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के आदेश पर ये प्लान काफी टेलीकॉम कंपनियों ने उन लोगों के लिए निकाला था जो अपने प्लान के साथ अनिवार्य रूप से डेटा नहीं चाहते हैं. जियो के इस प्लान में चाहे आपको अच्छे OTTs के एडिशनल ऑफर्स न भी मिलें तब भी ये प्लान काफी अच्छा है क्योंकि ये कम पैसे में आपकी बेसिक ज़रूरतें पूरी कर सकता है.
अगर आप इसके अलावा कोई और प्लान एक्स्प्लोर करना चाहते हैं तो Jio के पास ऑप्शंस का भंडार है. वॉइस ऑनलाइन प्लान्स के तहत जियो के पास एक और ऑप्शन 1748 रुपये का है जो आपको 336 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स देता है.
यह भी पढ़ें: Jio के 6 जबरदस्त प्लान्स, कीमत 200 रुपये से भी कम, साथ मिलेगा डेटा और JioHotstar का सब्सक्रिप्शन