Jio के 6 जबरदस्त प्लान्स, कीमत 200 रुपये से भी कम, साथ मिलेगा डेटा और JioHotstar का सब्सक्रिप्शन

HIGHLIGHTS

Jio ने सस्ते डेटा प्लान लॉन्च किए

200 रुपये से कम में OTT फायदा

बेस प्लान के साथ ही काम करेंगे

Jio के 6 जबरदस्त प्लान्स, कीमत 200 रुपये से भी कम, साथ मिलेगा डेटा और JioHotstar का सब्सक्रिप्शन

अगर आप कम कीमत में ज्यादा डेटा और OTT का मजा लेना चाहते हैं, तो Reliance Jio ने आपके लिए 200 रुपये से कम के 6 प्रीपेड प्लान ऑफर करता है. इन प्लान्स में डेटा के साथ JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है, जो इन्हें और खास बनाता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Jio के प्लान्स की खास बात

कंपनी ने इन्हें Cricket Data Packs के नाम से लिस्ट किया है, यानी ये खास तौर पर स्ट्रीमिंग और क्रिकेट देखने वालों के लिए बनाए गए हैं. लेकिन एक जरूरी बात समझ लें कि ये सभी प्लान एड-ऑन हैं. इन्हें इस्तेमाल करने के लिए आपके पास पहले से एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है.

195 रुपये वाला प्लान: सबसे ज्यादा फायदा

195 रुपये के प्लान में 15GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके साथ 90 दिन का JioHotstar सब्सक्रिप्शन और 6.50 रुपये का टॉकटाइम दिया जाता है. इसकी वैलिडिटी 30 दिन है. यह प्लान उन लोगों के लिए सही है जो ज्यादा OTT कंटेंट देखते हैं और डेटा की जरूरत ज्यादा रहती है.

149 रुपये और 139 रुपये वाले प्लान

149 रुपये वाले प्लान में 10GB डेटा, 90 दिन का JioHotstar और करीब 4.97 रुपये का टॉकटाइम मिलता है. यह प्लान रोजाना इस्तेमाल करने वालों के लिए बैलेंस्ड ऑप्शन है. वहीं 139 रुपये का प्लान उन लोगों के लिए है जिन्हें कम समय में ज्यादा डेटा चाहिए. इसमें 7 दिन के लिए 12GB डेटा और 19.86 रुपये का टॉकटाइम मिलता है.

100, 79 और 49 रुपये वाले बजट प्लान

100 रुपये वाले प्लान में 6GB डेटा, 30 दिन का JioHotstar और 3.33 रुपये का टॉकटाइम मिलता है. यह हल्के इस्तेमाल और OTT के लिए अच्छा ऑप्शन है.

79 रुपये के प्लान में 3GB डेटा, 30 दिन का JioHotstar और 2.63 रुपये का टॉकटाइम मिलता है. यह उन यूजर्स के लिए है जिन्हें बहुत ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती है.

49 रुपये वाला प्लान एक तरह का इमरजेंसी डेटा पैक है. इसमें सिर्फ एक दिन के लिए 25GB डेटा मिलता है, जो अचानक ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ने पर काम आता है.

कौन सा प्लान आपके लिए सही?

अगर आपको पूरा पैकेज चाहिए तो 195 रुपये वाला प्लान सबसे बेहतर है. वहीं वैल्यू के हिसाब से 149 रुपये का प्लान सही रहेगा. अगर एक हफ्ते के लिए भारी डेटा चाहिए तो 139 रुपये का प्लान लें. सस्ते OTT के लिए 79 रुपये और एक दिन के भारी डेटा के लिए 49 रुपये का प्लान सही रहेगा. ध्यान रखें कि ये सभी प्लान सिर्फ एड-ऑन हैं और कॉल या SMS के लिए अलग से बेस प्लान जरूरी होगा.

अभी रिचार्ज करने के लिए यहां पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile