ये Jio Plan वीकेंड पर लगा देगा एंटरटेनमेंट का तड़का, केवल ₹175 में दे रहा 10 से ज्यादा OTT का एक्सेस
भारत के सबसे बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर, Reliance Jio, के पास केवल एक डेटा पैक है जो यूजर्स के लिए OTT बेनेफिट्स के साथ आता है। जिस पैक की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 175 रुपए है। इस OTT पैक के साथ यूजर्स को डेटा बेनेफिट्स भी मिलते हैं, जो कि जाहिर है क्योंकि आखिरकार यह एक डेटा वाउचर है।
जियो का 175 रुपए वाला डेटा पैक केवल उन्हीं यूजर्स के लिए काम करेगा जिनके पास पहले से एक एक्टिव बेस प्रीपेड प्लान है। एक्टिव बेस प्लान के बिना इस डेटा वाउचर के साथ रिचार्ज करने का कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि आपकी SIM के लिए आपके पास कोई सर्विस वैलीडिटी नहीं होगी। आइए जियो के इस 175 रुपए वाले प्रीपेड प्लान के बेनेफिट्स पर एक नज़र डालते हैं।
Jio का ₹175 वाला डेटा पैक
जियो का 175 रुपए वाला प्लान 10GB 4G डेटा के साथ आता है। इस प्लान में कई OTT बेनेफिट्स जैसे SonyLIV, ZEE5, JioCinema Premium, Lionsgate Play, Discovery+, SunXNT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, और JioTV शामिल हैं।
इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस यूजर्स के लिए JioTV मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगा। केवल JioCinema Premium का सब्स्क्रिप्शन अलग से दिया जाएगा। जियो के पास कई दूसरे डेटा वाउचर भी हैं, लेकिन उनमें से एक भी OTT बेनेफिट ऑफर नहीं करता।
Jio ने लॉन्च किया नया डेटा पैक
जो लोग इस बारे में नहीं जानते उनके लिए बता दें कि जियो ने हाल ही में एक नया 11 रुपए का डेटा वाउचर लॉन्च किया गया। यह 11 रुपए वाला प्लान 1 घंटे की वैलीडिटी के साथ आता है और इसमें भी आप 10GB डेटा का आनंद ले सकते हैं। इस डेटा वाउचर को तेज इस्तेमाल के लिए बनाया गया है और यह यूजर्स के लिए बढ़िया है जिन्हें एक ही बार में ज्यादा और तेज इंटरनेट की जरूरत पड़ती है। इससे वे हेवी फ़ाइल डाउनलोड कर सकते हैं और हाई क्वालिटी की वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं।
सबसे महंगा Jio डेटा वाउचर
Reliance Jio का सबसे महंगा डेटा वाउचर 359 रुपए में आता है और इसमें 30 दिनों की वैलिडीटी मिलती है। यह प्लान ग्राहकों को कुल 50GB डेटा ऑफर करता है। इन सभी डेटा वाउचर्स के इस्तेमाल के लिए एक बेस एक्टिव प्रीपेड प्लान होना जरूरी है।