Jio का कमाल! 100 रुपए से कम में 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली हाई-स्पीड डेटा और इतना सब
अगर आप JioPhone इस्तेमाल करते हैं तो रिलायंस जियो के पास रिचार्ज प्लांस की एक लंबी लिस्ट है।
यहाँ हम आपको उन दो प्लांस के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 100 रुपए से कम है।
91 रुपए वाला रिचार्ज यूजर्स को 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा ऑफर करता है।
भारत का सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर Reliance Jio अपने ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुसार कई सारे प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लांस ऑफर करता है। यहाँ तक कि अगर आप JioPhone इस्तेमाल करते हैं तब भी कंपनी के पास रिचार्ज प्लांस की लंबी लिस्ट है जिनके तहत आपको डेली डेटा, कॉलिंग और जियो ऐप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलता है।
यहाँ हम आपको इन्हीं बेनेफिट्स के साथ आने वाले उन दो प्लांस के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 100 रुपए से भी कम है।
Jio Rs 75 Plan
जियो फोन यूजर्स के लिए 75 रुपए वाला प्लान 23 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 100MB + 200MB डेटा (कुल 2.5GB डेटा) मिलता है। साथ ही आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 50 SMS की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा यह प्लान मुफ़्त में JioTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस भी ऑफर करता है।
Jio Rs 91 Plan
अब बात करें 91 रुपए वाले रिचार्ज की तो यह यूजर्स को कुल 3GB इंटरनेट डेटा यानि डेली 100MB + 200MB हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 SMS दिए जाते हैं। आखिर में यहाँ भी आपको उन्हीं तीन जियो ऐप्स का एक्सेस मिलता है जो 75 रुपए वाले प्लान में मिलता है। ये सभी बेनेफिट्स 28 दिनों की वैधता के तहत मिलते हैं।
Rs 200 से कम में आने वाले प्रीपेड रिचार्ज
बात करें 200 रुपए के अंदर आने वाले JioPhone प्लान की तो यहाँ आपके पास तीन ऑप्शन्स हैं जो 125 रुपए, 152 रुपए और 186 रुपए में आते हैं। पहले प्लान में यूजर्स को 23 दिनों की वैलिडिटी और दूसरे प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इन दोनों पैक्स में मिलने वाले बेनेफिट एक जैसे हैं। दोनों में आपको 0.5GB डेली डेटा, अनलिलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और जियो ऐप्स का एक्सेस मिलता है।
दूसरी ओर 186 रुपए वाला प्लान थोड़ा अलग है। यह प्लान यूजर्स को 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के तहत 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और जियो ऐप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन ऑफर करता है।