Jio, Airtel और Vodafone Idea और BSNL कंपनियों के डेटा प्लान ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ये कंपनियां देश में कई इंटरनेट प्लांस को अपने अपने उपयोगकर्ताओं के लिए लॉन्च करती रहती हैं। Jio, Airtel, BSNL और Vodafone Idea के पास कई रिचार्ज प्लान हैं, जो विभिन्न लाभों के साथ साथ अलग अलग प्राइस श्रेणी में आते हैं। आज हम आपको इन टेलिकॉम कंपनियों के ऐसे प्लांस के बारे में बताने वाले हैं जो बेहद ही सस्ते में आते हैं, इसके अलावा आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ ऑफर करते हैं। आइए जानते है कि आखिर Airtel, Reliance Jio, Vi और BSNL आपको कौन कौन से सस्ते प्लान सड़े रही हैं।
रिलायंस जियो के सबसे सस्ते 1GB डेटा प्लान की बात करें तो ग्राहक इसे सिर्फ 209 रुपये में खरीद सकते हैं। यह प्लान 21 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। हालांकि, अगर ग्राहक वैधता को लेकर चिंतित हैं और 28 दिनों की वैधता चाहते हैं, तो रिलायंस जियो भी एक विकल्प प्रदान करता है, इसके लिए ग्राहकों को 265 रुपये खर्च करने होंगे। यानी 265 रुपये में रोजाना 1जीबी प्रीपेड डेटा 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है। इस प्लान में और भी कई खूबियां हैं। इस प्लान के तहत अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में Jio TV समेत कई कॉम्प्लिमेंट्री ऐप्स शामिल हैं। खास बात यह है कि यूजर्स रोजाना 100 एसएमएस भेज सकते हैं।
एयरटेल प्लान का सस्ता प्लान जो आता है ज्यादा बेनेफिट के साथ
जब 1GB डेटा प्लान की बात आती है, तो Airtel और Jio के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है, क्योंकि दोनों कंपनियों के रिचार्ज में ज्यादा अंतर नहीं होता है। एयरटेल के 1जीबी डेटा प्लान को रिलायंस जियो जैसे ग्राहक भी 209 रुपये में खरीद सकते हैं। Reliance Jio की तरह ही Airtel के इस प्लान की वैधता 21 दिनों की है। लेकिन अगर यूजर को 28 दिनों की वैलिडिटी चाहिए तो उन्हें 265 रुपये खर्च करने होंगे और ग्राहक रोजाना 1 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
Vi का सस्ता प्लान जो आता है कमाल के लाभों के साथ
Vodafone Idea की बात करें तो यूजर्स को 1GB डेटा प्लान पर 269 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। खास बात यह है कि इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा और इस प्लान के तहत वीआई टीवी जैसे ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बीएसएनएल का सस्ता प्लान जो देता है ज्यादा लाभ
BSNL की ओर से एक ऐसा ही प्लान पेश किया जाता है, इस प्लान की कीमत 153 रुपये है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। यूजर्स को 28 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही रोजाना 1 जीबी डेटा दिया जा रहा है। हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40 केबीपीएस हो जाएगी। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस की पेशकश भी की जाती है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile