Digit.in

Jio vs Airtel: 189 रुपए वाले प्लान्स का कम्पैरिज़न, एक जैसी कीमत फिर भी इतना बड़ा अंतर!

Highlights

जियो का ₹189 प्लान देता है 28 दिन की वैलीडिटी और 2GB डेटा।

एयरटेल का ₹189 प्लान सिर्फ 21 दिन चलता है और डेटा भी कम है।

कीमत और बेनेफिट्स में जियो प्लान ज्यादा किफायती साबित होता है।

Jio vs Airtel: 189 रुपए वाले प्लान्स का कम्पैरिज़न, एक जैसी कीमत फिर भी इतना बड़ा अंतर!

Reliance Jio और Bharti Airtel भारत की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं, जो दोनों ही अपने प्रीपेड ग्राहकों को एक 189 रुपए का प्लान ऑफर करती हैं। हालांकि दोनों कंपनियों के प्लांस की कीमत एक जैसी है, लेकिन असल में इनके बीच कुछ अंतर हैं। अंतर यह है कि दोनों ऑपरेटर एक जैसी वैलीडिटी नहीं देते। इस मामले में जियो, एयरटेल से आगे है। जियो हमेशा से ही कीमत और वैल्यू के मामले में थोड़ी सस्ती और किफायती मानी जाती है। आइए देखते हैं कि दोनों में से कौन बेहतर बेनेफिट्स दे रहा है।

Jio का ₹189 वाला प्लान

रिलायंस जियो का 189 रुपए वाला प्लान 2GB डेटा, 300 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है। इसके साथ JioTV और JioAICloud जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं। इस प्लान की वैलीडिटी 28 दिनों की है। यानी इस प्लान का प्रति दिन खर्च लगभग 6.75 रुपए पड़ता है।

Airtel का ₹189 वाला प्लान

एयरटेल का ₹189 प्रीपेड प्लान 1GB डेटा, 300 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है। लेकिन इस प्लान की वैलीडिटी केवल 21 दिनों की है। इसका मतलब है कि इस प्लान का प्रति दिन खर्च करीब 9 रुपए आता है।

किसका प्लान बेहतर?

एयरटेल का 189 रुपए का प्लान जियो के मुकाबले लगभग 34% महंगा पड़ता है। प्रैक्टिकली देखा जाए तो लंबे समय में जियो के प्लान से आपको काफी बचत हो सकती है। इसके अलावा जियो के प्लान में एयरटेल से 1GB ज्यादा डेटा भी मिलता है, जिससे आपको जल्दी डेटा खत्म होने की टेंशन नहीं होती और अलग से डेटा पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ती।

नेटवर्क की बात करें तो जियो की 4G कवरेज भारत में एयरटेल से बेहतर मानी जाती है। इसकी पुष्टि Opensignal की कई रिपोर्ट्स में भी की गई है। अगर आपके क्षेत्र में जियो की नेटवर्क कवरेज अच्छी है, तो 189 रुपए का जियो प्लान एयरटेल की तुलना में ज्यादा फायदे वाला है। दोनों प्लान भारत के सभी टेलीकॉम सर्किल्स में उपलब्ध हैं।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles