Jio 365 days Budget Annual recharge plan offers Unlimited 5G, Calls, Data with OTT benefits
भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में Reliance Jio का दबदबा सबसे ज्यादा है. अन्य कंपनियों की तुलना में Jio अपने ग्राहकों को किफायती प्लान्स उपलब्ध कराता है. कंपनी अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए कई तरह के रिचार्ज विकल्प देती है. इनमें से कुछ चुनिंदा एलिजिबल ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी प्रदान किया जाता है. आज हम आपको जियो के सबसे सस्ते अनलिमिटेड 5G प्लान के बारे में बता रहे हैं.
अगर जियो सब्सक्राइबर्स अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का लाभ लेना चाहते हैं, तो उन्हें उन प्लान्स में से रिचार्ज करना होता है जिनमें 4G ग्राहकों को प्रतिदिन कम से कम 2GB डेटा मिलता है. इसके लिए जरूरी है कि यूजर के इलाके में 5G नेटवर्क उपलब्ध हो और उसके पास 5G सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन हो. ऐसे एलिजिबल यूजर्स के लिए कई प्लान्स मौजूद हैं, जिनमें सबसे सस्ता ऑप्शन 200 रुपये से भी कम कीमत वाला है.
रिलायंस जियो का सबसे कम दाम वाला अनलिमिटेड 5G रिचार्ज प्लान 198 रुपये में आता है. इस पैक के तहत ग्राहकों को 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यह प्लान 4G यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा ऑफर करता है, जबकि एलिजिबल ग्राहकों को इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस मिलता है. ऐसे यूजर्स के लिए डेली डेटा की कोई लिमिट नहीं होती.
यह सस्ता जियो प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा देता है. साथ ही इसमें JioTV और JioAICloud जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी शामिल है.
अगर आप लंबे समय तक अनलिमिटेड 5G का फायदा उठाना चाहते हैं, तो जियो के 349 रुपये, 445 रुपये, 629 रुपये और 859 रुपये वाले रिचार्ज प्लान्स के साथ भी रिचार्ज कर सकते हैं. इनकी वैलिडिटी क्रमशः 28, 28, 56 और 84 दिन की है.