सस्ता ही नहीं ये है Jio का खास रिचार्ज, बेनेफिट हैं SUPERHIT
Jio के पास 200 रुपये के अंदर कई रिचार्ज प्लान हैं।
इस लिस्ट में एक रिचार्ज ऐसा भी है जो सुपर हिट है।
Jio के इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग, FREE Data और SMS का लाभ मिलता है।
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने सस्ते रिचार्ज प्लांस के कारण लगभग लगभग पूरे देश में ही प्रसिद्ध है, हालांकि इस मामले में BSNL, Airtel और Vi भी पीछे नहीं हैं लेकिन ऐसा कहा जा सकता है कि कहीं न कहीं Reliance Jio के पास बड़ी मात्रा में सस्ते रिचार्ज प्लान हैं।
कुछ महीनों पहले कंपनी ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा दी थी, लेकिन इसके बावजूद भी कंपनी के पास कुछ सस्ते प्लान हैं जो ग्राहकों को कम खर्च में ज्यादा सुविधाएँ देते हैं। हम एक ऐसे प्लान के बारे में आज चर्चा करने वाले हैं, जो सस्ते में आने के साथ साथ आपको ज्यादा बेनेफिट प्रदान करता है, यह प्लान 200 रुपये के अंदर के प्राइस में कंपनी का बेस्ट प्लान है।
इतनी कम कीमत होने के बावजूद, आप इस प्लान में सभी आवश्यक सुविधाएँ मिलती हैं। आइए अब जानते है कि आखिर Reliance Jio के इस 200 रुपये के अंदर वाले प्लान में आपको क्या बेनेफिट मिलते हैं।
Jio 200 रुपये से कम का रिचार्ज प्लान
Jio के इस प्लान की कीमत 152 रुपये है। इस रिचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी कंपनी की ओर से दी जा रही है। ग्राहकों को इसमें पूरे 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जो इस प्लान को एक खास प्लान के तौर पर बाजार में एक दमदार प्रतिद्वंदी बना देती है। हालांकि, इतने पर ही इस प्लान के बेनेफिट खत्म नहीं होते हैं।
इस प्लान में दिए जाने वाले डेटा को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस प्लान में आपको कुल 14GB डेटा का लाभ मिलता है। इसका मतलब है कि इस प्लान में आपको डेली 0.5GB डेटा दिया जा रहा है, इसका कुल 14GB डेटा 28 दिनों के लिए होता है। इसके अलावा भी प्लान में आपको 300 SMS का लाभ कंपनी दे रही है।
इसका मतलब है कि इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और डेटा के खत्म हो जाने की स्थिति में 300 SMS भी मिलते हैं जो आप टेक्सटिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के मिलने के कारण आपको इस प्लान में टॉकटाइम का लाभ नहीं मिलता है।
152 रुपये के जियो Recharge में और क्या मिलता है?
Jio के अन्य सभी प्लांस की तरह ही इस प्लान में भी आपको JioTV और JioCinema जैसे ऐप्स का लाभ दिया जा रहा है, हालांकि आपको JioCloud की सुविधा भी इस प्लान के साथ मिलती है, जो स्टॉरिज की आपको समस्या को खत्म करने वाला एक अनूठा उपाये है। इस प्लान में मिलने वाली सुविधाएँ अपने आप में शानदार हैं। Jio का सबसे सस्ता प्लान होने के बावजूद, यह आपको सभी सुविधाएँ प्रदान करता है। इसी कारण आप इस प्लान को Jio का सुपर प्लान कह सकते हैं।
Jio के पास मिलने वाले सस्ते रिचार्ज प्लान
कंपनी के सस्ते रिचार्ज प्लान में और भी कई ऑप्शन हैं। कंपनी आपको 75 रुपये, 91 रुपये, 125 रुपये, 186 रुपये और 223 रुपये के प्लान भी प्रदान करती है। अगर आप 152 रुपये के प्लान को किसी भी कारण से नहीं खरीदते हैं तो आप इनमें से किसी एक प्लान को खरीद सकते हैं। यह सभी प्लान अपने आप में खास हैं।